{"_id":"61eaf4d7d53add22103e4fc4","slug":"microsoft-will-acquires-activision-blizzard-in-mega-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Microsoft Activision Blizzard Deal: माइक्रोसॉफ्ट और एक्टिविजन ब्लिजार्ड में हुई बड़ी डील, 68.7 अरब डॉलर में हुआ समझौता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Microsoft Activision Blizzard Deal: माइक्रोसॉफ्ट और एक्टिविजन ब्लिजार्ड में हुई बड़ी डील, 68.7 अरब डॉलर में हुआ समझौता
Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
सार
गेमिंग इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह गेम के डेवलपमेंट के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अब इस हफ्ते गेमिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा सौदा करने वाली है। कंपनी ने घोषणा की कि गेमिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर लगभग 5,10,990 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इस डील के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक वीडियो-गेम कंपनी बन जाएगी।
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में इसी तरह के अरब डॉलर के सौदे तेजी से और उग्र रूप से देखे जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने जून 2016 में पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन को खरीदने के लिए 26 बिलियन डॉलर का लगभग 2.5 गुना भुगतान किया था। जो न केवल कंपनी के लिए बल्कि ऑनलाइन उद्योग के लिए सबसे बड़ी डील थी।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि ओवरवॉच, कॉल ऑफ ड्यूटी, कैंडी क्रश और डियाब्लो जैसे गेम बनाने वाली कंपनी को खरीदना गेमर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा। साथ ही कंपनी ने मेटावर्स के लिए भी अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही गेमिंग इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह गेम के डेवलपमेंट के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
विज्ञापन
साथ ही इस बड़ी डील को लेकर विशेषज्ञों को चिंता भी है, उनको लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी गेम के कंटेंट को कंट्रोल कर सकती हैं, साथ ही संभावना है कि क्या कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड द्वारा बनाए गए गेम्स को अपने कॉम्पिटिटर्स के लिए प्रतिबंधित कर सकती है।