फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft will acquires Activision Blizzard in mega deal

Microsoft Activision Blizzard Deal: माइक्रोसॉफ्ट और एक्टिविजन ब्लिजार्ड में हुई बड़ी डील, 68.7 अरब डॉलर में हुआ समझौता

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
सार

गेमिंग इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह गेम के डेवलपमेंट के लिए अच्छी खबर हो सकती है। 

विज्ञापन
Microsoft will acquires Activision Blizzard in mega deal
माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अब इस हफ्ते गेमिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा सौदा करने वाली है। कंपनी ने घोषणा की कि गेमिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर लगभग 5,10,990 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इस डील के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में एक वीडियो-गेम कंपनी बन जाएगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में इसी तरह के अरब डॉलर के सौदे तेजी से और उग्र रूप से देखे जा रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने जून 2016 में पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफार्म लिंक्डइन को खरीदने के लिए 26 बिलियन डॉलर का लगभग 2.5 गुना भुगतान किया था। जो न केवल कंपनी के लिए बल्कि ऑनलाइन उद्योग के लिए सबसे बड़ी डील थी।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि ओवरवॉच, कॉल ऑफ ड्यूटी, कैंडी क्रश और डियाब्लो जैसे गेम बनाने वाली कंपनी को खरीदना गेमर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा। साथ ही कंपनी ने मेटावर्स के लिए भी अपनी महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही गेमिंग इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह गेम के डेवलपमेंट के लिए अच्छी खबर हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस बड़ी डील को लेकर विशेषज्ञों को चिंता भी है, उनको लगता है कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी गेम के कंटेंट को कंट्रोल कर सकती हैं, साथ ही संभावना है कि क्या कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड द्वारा बनाए गए गेम्स को अपने कॉम्पिटिटर्स के लिए प्रतिबंधित कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed