फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Microsoft CEO was given Padma Bhushan in America, Nadella said – it is a matter of pride for him

Padma Bhushan: माइक्रोसॉफ्ट सीईओ को अमेरिका में सौंपा गया पद्म भूषण, नडेला बोले- ये उनके लिए गर्व की बात

Thu, 20 Oct 2022 12:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 20 Oct 2022 12:30 PM IST
सार

Padma Bhushan: सेन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. टी वी नागेंद्र प्रसाद ने पिछले हफ्ते नडेला को यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया। 55 वर्षीय नडेला की अगले वर्ष जनवरी में भारत आने की योजना है।

विज्ञापन
Microsoft CEO was given Padma Bhushan in America, Nadella said – it is a matter of pride for him
सत्या नडेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने कहा कि भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया जाने पर कहा है कि यह सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वह पूरे भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं जिससे वे और अधिक उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सकें।

विज्ञापन


बता दें कि सेन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. टी वी नागेंद्र प्रसाद ने पिछले हफ्ते नडेला को यह सम्मान औपचारिक रूप से प्रदान किया। 55 वर्षीय नडेला की अगले वर्ष जनवरी में भारत आने की योजना है।
विज्ञापन


पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नडेला ने कहा, ‘‘पद्म भूषण मिलना और इतने असाधारण लोगों के साथ पहचाना जाना गौरव की बात है। मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत की जनता का आभारी हूं। मैं पूरे भारत के लोगों के साथ काम जारी रखने के लिए आशान्वित हूं ताकि उन्हें प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में मदद कर सकूं जिससे वे और उपलब्धियां हासिल करें।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


नडेला और डॉ. प्रसाद के बीच भारत में समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देने में डिजिटल प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका के विषय पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद नडेला ने कहा, ‘‘अगला दशक डिजिटल प्रौद्योगिकी का होगा। हर आकार के भारतीय उद्योग और संगठन प्रौद्योगिकी की ओर बढ़ रहे हैं जिससे नवोन्मेष, जुझारूपन और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा।’’

हैदराबाद में जन्मे नडेला फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे और जून 2021 में उन्हें कंपनी का चेयरमैन भी बनाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed