फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meta Plans To Cut Thousands Of Jobs To Meet Financial Targets: Report

Meta Layoffs: मेटा में फिर हो रही हजारों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी! रिपोर्ट में किया गया दावा

Tue, 07 Mar 2023 12:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 07 Mar 2023 12:38 PM IST
सार

Meta Layoffs: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी बीते साल नवंबर में अपने 13 प्रतिशत कर्मियों को निकालने के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पूर्व की छंटनी के दौरान कहा था कि वह और अधिक कुशल बनने के लिए ऐसा कर रही है।

विज्ञापन
Meta Plans To Cut Thousands Of Jobs To Meet Financial Targets: Report
Meta Layoffs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैतृक कंपनी मेटा प्लेटफार्म्स छंटनी के एक नए दौर की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कि जारी हफ्ते के दौरान हजारों कर्मचारी इससे प्रभावित हो सकते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने इस बारे में बताया है।

विज्ञापन


पिछले साल 13 प्रतिशत कर्मचारियों को किया गया था बाहर
दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी बीते साल नवंबर में अपने 13 प्रतिशत कर्मियों को निकालने के बाद एक बार फिर बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पूर्व की छंटनी के दौरान कहा था कि वह और अधिक कुशल बनने के लिए ऐसा कर रही है।
विज्ञापन


अपनी पहली बड़ी छंटनी के दौरान कंपनी से 11000 कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला किया था। कंपनी अपने को सरल बनाना चाहती है और जिन टीमों की जरूरत नहीं है, उन्हें पूरी तौर पर बाहर किया जा रहा है। फरवरी में आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के इस कदम को अब भी अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी चल रही है। कंपनी के इस फैसले से हजारों स्थायी कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुकरबर्ग के पैरेंटल लीव पर जाने से पहले योजना हो जाएगी तैयार
लोगों के मुताबिक छंटनी के इस चरण को अगले हफ्ते में अंतिम रूप दिया जा सकता है। एक सूत्र ने कहा कि योजना पर काम कर रहे लोग उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग के अपने तीसरे बच्चे के लिए पेरेंटल लीव पर जाने से पहले इसे तैयार कर लिया जाएगा।

जुकरबर्ग ने 2023 को दक्षता का वर्ष बताया है
लोगों ने कहा नवंबर में की गई छंटनी एक आश्चर्य की बात थी, लेकिन इस बार की छंटनी का लोगों ने व्यापक तौर पहले ही अनुमान लगाया है। जुकरबर्ग ने 2023 मेटा के लिए "दक्षता का वर्ष" करार दिया है और कंपनी ने प्रदर्शन समीक्षाओं के दौरान कर्मचारियों को इससे जुड़े थीम के बारे में बताया है। लोगों के अनुसार यह कवायद पिछले हफ्ते पूरी की गई।

कैलिफोर्निया स्थित कंपनी के मेनलो पार्क दफ्तर में काम कर रहे लोगों ने सहकर्मियों के बीच बढ़ रही चिंता और कम मनोबल का वर्णन किया है। कुछ कर्मचारियों ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की है कि अगर वे अपनी नौकरी खो देते हैं, तो क्या उन्हें इस महीने वितरित किया जाने वाला बोनस मिल पाएगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed