फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Meta Ex COO Sheryl Sandberg Sanctioned For Deleting Emails in Cambridge Analytica privacy scandal

Meta: मेटा की पूर्व सीओओ पर ईमेल डिलीट करने पर रोक, कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़ा है मामला

Wed, 22 Jan 2025 11:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 22 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

 डेलावेयर की अदालत के जज वाइस चांसलर ट्रैविस लास्टर ने कहा कि सबूतों से पता चलता है कि सैंडबर्ग ने फर्जी नाम से एक व्यक्तिगत ईमेल खाता बनाया और उस खाते में से उन ईमेल्स को हटा दिया, जो संभवतः मामले के हितधारकों से जुड़े थे। 

विज्ञापन
Meta Ex COO Sheryl Sandberg Sanctioned For Deleting Emails in Cambridge Analytica privacy scandal
Meta - फोटो : Freepik

विस्तार

सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा की पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग को कैंब्रिज एनालिटिका गोपनीयता मामले से जुड़े ईमेल डिलीट करने के लिए अदालत द्वारा दंडित किया गया है। गौरतलब है कि शेरिल सैंडबर्ग को उन ईमेल्स को सुरक्षित रखने के लिए कहा गया था। डेलावेयर की अदालत के जज वाइस चांसलर ट्रैविस लास्टर ने कहा कि सबूतों से पता चलता है कि सैंडबर्ग ने फर्जी नाम से एक व्यक्तिगत ईमेल खाता बनाया और उनमें से कुछ ईमेल्स को पहले ही हटा दिया, जो संभवतः मामले के हितधारकों से जुड़े थे। 
विज्ञापन


प्रतिबंध के चलते शेरिल सैंडबर्ग की बढ़ी परेशानी
प्रतिबंध के चलते अब शेरिल सैंडबर्ग के सामने अपना पक्ष रखना और अप्रैल में होने वाले आठ दिवसीय, गैर-जूरी परीक्षण में देयता से बचना मुश्किल हो जाएगा। जज ने शेरिल को शेयरधारकों द्वारा किए गए प्रतिबंध प्रस्ताव से संबंधित खर्चों का भुगतान करने का भी आदेश दिया। हालांकि सैंडबर्ग ने अपने जीमेल खाते से कुछ ईमेल्स पहले ही हटा दिए हैं, इसलिए आशंका है कि मामले से जुड़ी अहम और संवेदनशील जानकारी पहले ही खत्म हो चुकी है। अदालत द्वारा शेरिल पर प्रतिबंध लगाने पर अभी तक मेटा या सैंडबर्ग की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
यह मामला साल 2018 का है, जब फेसबुक पर लाखों उपयोगकर्ताओं के डेटा को कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा एक्सेस करने की अनुमति देने का आरोप लगा था। कैंब्रिज एनालिटिका एक राजनीतिक परामर्श फर्म है, जिसने साल 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रम्प के प्रचार अभियान का काम किया था। कंपनी के निदेशकों और अधिकारियों पर उपयोगकर्ताओं के इस्तेमाल और संघीय व्यापार आयोग के साथ साल 2012 के सहमति आदेश का उल्लंघन करके निवेशकों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हितधारकों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी के बोर्ड ने साल 2019 में संघीय व्यापार आयोग को 5 अरब डॉलर का बड़ा जुर्माना देने के लिए सौदेबाजी की ताकि मेटा संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की व्यक्तिगत जवाबदेही न हो। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, मुकदमे की शुरुआत से पहले जुकरबर्ग के दूसरी बार पेश होने की उम्मीद है। हितधारकों ने जज लॉस्टर से जेफरी जिएंट्स को दंडित करने के लिए भी कहा, जो पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के चीफ ऑफ स्टाफ थे और जिन्होंने मेटा के बोर्ड में रहते हुए व्यक्तिगत ईमेल का इस्तेमाल किया और उन्हें डिलीट भी किया। हालांकि जज ने कहा कि जिएंट्स कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले के बाद मेटा बोर्ड में शामिल हुए थे और कंपनी के अधिकारी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed