फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Medium and Small Companies getting bumper benefits after releasing IPO

IPO: आईपीओ से कंपनियों को बंपर फायदा, एसेंट माइक्रोसेल का लक्ष्य सिर्फ 78 करोड़ लेकिन मिले 18,900 करोड़

Thu, 14 Dec 2023 04:41 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 14 Dec 2023 04:41 AM IST
सार

एसेंट माइक्रोसेल का शेयर ग्रे मार्केट में 300 रुपये से ज्यादा भाव पर कारोबार कर रहा है। आईपीओ में मूल्य 140 रुपये था। एसेंट माइक्रोसेल से पहले बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो को 14,000 करोड़ रुपये के लिए आवेदन मिला था। इसमें 8,197 करोड़ रुपये तो खुदरा निवेशकों के थे।

विज्ञापन
Medium and Small Companies getting bumper benefits after releasing IPO
IPO New - फोटो : Istock

विस्तार

मुख्य प्लेटफॉर्म पर आईपीओ लाकर रिकॉर्ड बना रहीं कंपनियों की तरह ही छोटी और मझोली कंपनियां (एसएमई) भी रिकॉर्ड बना रही हैं। पहली बार किसी एसएमई कंपनी के आईपीओ को रिकॉर्ड 18,900 करोड़ रुपये के लिए आवेदन मिला है। जबकि कंपनी को केवल 78 करोड़ रुपये जुटाने थे। मंगलवार को बंद हुए एसेंट माइक्रोसेल के इश्यू को 362 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है।
विज्ञापन


एसेंट माइक्रोसेल का शेयर ग्रे मार्केट में 300 रुपये से ज्यादा भाव पर कारोबार कर रहा है। आईपीओ में मूल्य 140 रुपये था। एसेंट माइक्रोसेल से पहले बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो को 14,000 करोड़ रुपये के लिए आवेदन मिला था। इसमें 8,197 करोड़ रुपये तो खुदरा निवेशकों के थे। इससे पहले ओरियाना पावर को 60 करोड़ के एवज में 7,000 करोड़ रुपये का आवेदन मिला था। इसका शेयर 118 रुपये की तुलना में 302 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था। कृष्का स्ट्रैपिंग को 4,391 करोड़ रुपये के लिए आवेदन मिले थे।
विज्ञापन


इस साल लाभ देने में ये रहे अव्वल
इस महीने 8 इश्यू खुले हैं। इस साल अब तक कुल 169 आईपीओ आए हैं। इसमें से 121 ने लिस्टिंग पर फायदा दिया है। इन्होंने रिकॉर्ड 4,000 करोड़ से ज्यादा जुटाए हैं। 2022 में 109 कंपनियों ने 1,980 करोड़, 2021 में 59 कंपनियों ने 787 करोड़, 2020 में 27 कंपनियों ने 168 करोड़ जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


730 गुना तक मिला सब्सक्रिप्शन
काहां पैकेजिंग का इश्यू सबसे ज्यादा 730 गुना इस साल भरा था। नेट अवेन्यू 511 गुना, मैत्रेय मेडिकेयर 446 गुना भरा था। मधुसूदन मसाला को 444 गुना, एनलॉन टेक को 428 गुना और दपिक केटेक्स के इश्यू को 403 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed