फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   meat consumption will increase rapidly in coming years though it is low at present says report

निचले स्तर पर है मीट का उत्पादन, लेकिन 10 सालों में इतनी बढ़ जाएगी खपत: रिपोर्ट

Fri, 17 Jul 2020 12:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jul 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
meat consumption will increase rapidly in coming years though it is low at present says report
मीट इंडस्ट्री - फोटो : pixabay

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस महामारी की वजह से मौजूदा समय में मीट का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। लिकेन ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डवलपमेंट (ओईसीडी) और यूएन के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका असर ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा। आगामी 10 सालों में मीट इंडस्ट्री की तेजी से वृद्धि होगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2029 तक वैश्विक मीट उत्पादन 12 फीसदी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल ब्राजील और चीन जैसे कुछ देशों ने मीट का आउटपुट बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से यह वृद्धि आएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अफ्रीका के स्वाइन फ्लू और कोरोना वायरस महामारी की वजह से अभी मीट का उत्पादन अपने निचले स्तर पर है। हालांकि आने वाले सालों में इसमें रिकवरी आएगी।  
विज्ञापन


2029 तक वैश्विक स्तर पर मीट की खपत का 1,450 लाख टन तक बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान पोर्क की खपत 1,270 लाख टन तक बढ़ जाएगी, जो मीट की कुल खपत का 28 फीसदी है। बीफ की खपत साल 2029 तक 760 लाख टन तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं मटन की खपत 20 लाख टन तक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओईसीडी और एफएओ के अनुमान के अनुसार, साल 2019 में मीट की खपत 3,250 लाख टन रही, जो इससे पिछले साल के मुकाबले दो फीसदी कम है। अफ्रीकी स्वाइन फीवर के चलते इसमें गिरावट दर्ज की गई। वहीं चीन में पिछले साल पोर्क का उत्पादन 21 फीसदी कम हुआ और कुल मीट उत्पादन में 10 फीसदी की कमी आई।


एक्वाकल्चर की बात करें, तो रिपोर्ट के अनुसार, आगामी वर्षों में मछली का उत्पादन बढ़ेगा। मौजूगदा समय में मछली का उत्पादन 1,760 लाख टन है। वहीं 2029 तक यह 2,000 लाख टन पर पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed