{"_id":"5ee4aaf527af717a184e8a6c","slug":"mcdonalds-restaurants-begin-operating-with-security-measures-during-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकडोनाल्ड्स के शुरू किया रेस्टोरेंट का परिचालन, सुरक्षा उपायों का रखा जाएगा ध्यान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मैकडोनाल्ड्स के शुरू किया रेस्टोरेंट का परिचालन, सुरक्षा उपायों का रखा जाएगा ध्यान
Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
मैकडोनाल्ड्स
- फोटो : Social media
रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति के बाद मैकडोनाल्ड्स ने उत्तर और पूर्वी भारत में अपने आउटलेट्स का परिचालन शुरू कर दिया है। मैकडोनाल्ड्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी के रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों को पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक बैठने का माहौल मिलेगा।
विज्ञापन
50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव
कंपनी ने कहा है कि उसने ग्राहकों तथा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव किया है। कंपनी ने कहा कि उसके रेस्टोरेंट में कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कर्मचारियों के लिए मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा कर्मचारी बार-बार हाथ धोते हैं और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों का तापमान भी होगा चेक
इसके अलावा रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों का तापमान भी चेक किया जाएगा। सभी ग्राहकों को हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तर और पूर्वी भारत में कनॉट प्लाजा रेस्टोरेंट लिमिटेड (सीपीआरएल) मैकडोनाल्ड्स के रेस्टोरेंट का परिचालन करती है।
विज्ञापन
ग्राहकों की सुरक्षा है सर्वोच्च प्राथमिकता
सीपीआरएल के प्रमुख रॉबर्ट हंगहान्फू ने कहा कि कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने सुरक्षा और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था की है, ताकि हमारे रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहक किसी तरह की परेशानी महसूस न करें। ग्राहकों के बैठने की इस तरह से व्यवस्था की गई है जिससे सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित हो सके।