फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Maximum number of jobs will be available in India in April-June

Report: देश में अप्रैल-जून में मिलेंगी सबसे ज्यादा नौकरियां, US भर्तियां करने में दूसरे तो चीन तीसरे स्थान पर

Wed, 13 Mar 2024 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:18 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के 42 देशों के बीच भारत में सबसे ज्यादा मजबूत धारणा है। जो ज्यादा बड़ी कंपनियां हैं, वे 44 फीसदी भर्तियां कर सकती हैं। उसके बाद बड़े संगठन (43 फीसदी) और बड़े उद्यमों (40 फीसदी) का स्थान आता है। 33 फीसदी कंपनियां कोई भर्ती नहीं करेंगी।

विज्ञापन
Maximum number of jobs will be available in India in April-June
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देश में अप्रैल-जून तिमाही में दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरियां मिलने की उम्मीद है। करीब 36 फीसदी घरेलू कंपनियां अप्रैल-जून में भर्ती कर सकती हैं। मैनपावर ग्रुप की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 34 फीसदी और चीन में 32 फीसदी कंपनियां कर्मचारियों को नौकरी दे सकती हैं। जापान 11 फीसदी और ताईवान में 12 फीसदी भर्तियां हो सकती हैं। इस मामले में रोमानिया सबसे पीछे है, जहां दो फीसदी लोगों की छंटनी की आशंका है। इस दौरान वैश्विक औसत 22 फीसदी रहने का अनुमान है। यह सर्वे रिपोर्ट 42 देशों की 3,150 कंपनियों में होने वाली भर्तियों के विश्लेषण पर आधारित है।

विज्ञापन

भारत में धारणा सबसे मजबूत
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के 42 देशों के बीच भारत में सबसे ज्यादा मजबूत धारणा है। जो ज्यादा बड़ी कंपनियां हैं, वे 44 फीसदी भर्तियां कर सकती हैं। उसके बाद बड़े संगठन (43 फीसदी) और बड़े उद्यमों (40 फीसदी) का स्थान आता है। 33 फीसदी कंपनियां कोई भर्ती नहीं करेंगी। 14 फीसदी कंपनियां छंटनी कर सकती हैं, जबकि तीन फीसदी ने अभी तक कोई योजना नहीं बनाई हैं।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होंगे सर्वाधिक मौके
हेल्थकेयर एवं लाइफ साइंस क्षेत्र में सर्वाधिक 44 फीसदी भर्तियां हो सकती हैं। कम्युनिकेशन सेवा क्षेत्र में 43 फीसदी, सूचना प्रौद्योगिकी में 41 फीसदी और ऊर्जा-यूटिलिटी में 20 फीसदी भर्तियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर भारत में सबसे ज्यादा नौकरियां
उत्तर भारत की कंपनियां 40 फीसदी भर्ती करेंगी। पश्चिमी भारत की कंपनियां 35 फीसदी, दक्षिण भारत की 33 फीसदी और पूर्वी भारत की कंपनियां 30 फीसदी भर्ती करेंगी।

प्रतिभा की कमी, फिर भी परिदृश्य बेहतर
मैनपावर ग्रुप में प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा, भारत में प्रतिभाओं की कमी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। फिर भी, भर्ती के मामले में भारत शीर्ष पर है। सालाना आधार पर भारत का शुद्ध रोजगार परिदृश्य 6 फीसदी मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed