{"_id":"647dd177191b3f2fb60c77ea","slug":"massive-opportunities-in-indian-aviation-market-iata-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IATA: भारतीय उड्डयन बाजार में अपार संभावनाएं, विली वॉल्श ने इस्तांबुल में भारत के बारे में ये कही ये बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IATA: भारतीय उड्डयन बाजार में अपार संभावनाएं, विली वॉल्श ने इस्तांबुल में भारत के बारे में ये कही ये बात
Mon, 05 Jun 2023 05:43 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:43 PM IST
सार
IATA: एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन और इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स बीओजी में 31 एयरलाइन सीईओ में शामिल हैं। सोमवार को आईएटीए ने घोषणा की कि एल्बर्स जून 2024 से बीओजी के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
IATA
- फोटो : ANI
विस्तार
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के महानिदेशक विली वॉल्श ने सोमवार को कहा कि भारतीय विमानन बाजार में 'बड़े पैमाने पर अवसर' मौजूद हैं। भारतीय बाजार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आईएटीए के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) में दो भारतीय एयरलाइनों के सीईओ हैं और ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा, ''यह अवसर और जीवंतता को दर्शाता है। इस्तांबुल में आईएटीए की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से इतर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''भारत में विमानन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर संभावनाएं हैं और हम वास्तव में विमानन के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं।"
विज्ञापन
एयर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन और इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स बीओजी में 31 एयरलाइन सीईओ में शामिल हैं। सोमवार को आईएटीए ने घोषणा की कि एल्बर्स जून 2024 से बीओजी के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन
भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है और एयर इंडिया ने एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना शुरू की है, जबकि इंडिगो अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है। इस साल की शुरुआत में एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों का ऐतिहासिक ऑर्डर दिया था। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार घरेलू मार्गों पर भारतीय वाहकों ने 2023 में जनवरी-अप्रैल की अवधि के दौरान 5.04 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी, जो एक साल पहले की अवधि में 3.53 करोड़ थी। इसमें सालाना आधार पर 42.88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन