{"_id":"660260441a0a26cc2200235b","slug":"mass-firing-stellantis-company-fired-400-employees-on-call-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: एक फोन कॉल पर नौकरी से निकाले गए कंपनी के 400 कर्मचारी, इस वजह से लिया गया फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
America: एक फोन कॉल पर नौकरी से निकाले गए कंपनी के 400 कर्मचारी, इस वजह से लिया गया फैसला
Tue, 26 Mar 2024 11:12 AM IST
मिथिलेश नौटियाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:12 AM IST
सार
America: दुनिया भर की बड़ी कंपनियों ने हाल ही में अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। अब अमेरिका और इटली की वाहन निर्माता कंपनी स्टेलेंटिस ने भी बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
स्टेलेंटिस
- फोटो : X Stellantis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली और अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी स्टेलेंटिस ने अमेरिका में अपने इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और प्रौद्योगिकी विभागों में काम कर रहे 400 से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया।
विज्ञापन
इस वजह से लिया गया फैसला
एक रिपोर्ट के अनुसार कार निर्माता कंपनी ने एक नोटिस में कर्मचारियों से कहा है कि हम महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित करने जा रहे हैं, जिसमें विशेष भागीदारी की आवश्यकता होगी। रिमोट कॉल में शामिल होने वाले कर्मचारियों को बताया गया कि उन्हें मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में नौकरी से निकाला जा रहा है। बता दें कि कि स्टेलेंटिस कंपनी भारत, मैक्सिको और ब्राजील में नौकरियों की आउटसोर्सिंग कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह कम लागत वाले देशों में अपने व्यापार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो कंपनी के लिए लाभदायक हैं। आगे बताया गया है कि ऑटो उद्योग दुनिया भर में अभूतपूर्व अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है। स्टेलेंटिस का कहना है कि कर्मचारियों की दक्षता में सुधार लाने के लिए ऐसे निर्णय लिए जाते हैं।
विज्ञापन
कई कंपनियों में हुई है छंटनी
स्टेनलेंटिस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब अमेरिका में कई कंपनियों से लोग निकाले जा रहे हैं। कई कंपनियों ने कर्मचारियों को अचानक छंटनी की सूचना दी है। इससे पहले ट्विटर ने भी बड़े पैमाने पर लोगों की छंटनी की थी। ट्विटर के बाद गोल्डमैन सैक्स को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। जनवरी 2024 मेंं गूगल और एमेजॉन जैसी प्रमुख कंपनियों ने बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों को बाहर निकाला। अब स्टेनलेंटिस से भी कई कर्मचारियों की छंटनी की गई। कंपनी द्वारा 400 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल गया है।
विज्ञापन