फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   maruti Q4 Results company profit rises 51 percent to 1876 crore rupee revenue also increase 11 percent

Maruti Q4 Results: मारुति को चौथी तिमाही में 1876 करोड़ का शुद्ध लाभ, राजस्व भी 11 फीसदी बढ़ा

Fri, 29 Apr 2022 04:25 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Apr 2022 04:25 PM IST
सार

Maruti Q4 Results Profit Rise 51 Percent: 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में मारुति सुजूकी का समेकित शुद्ध लाभ 51.14 फीसदी बढ़ा है। यह 1,875.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,241.1 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ हुआ था। 

विज्ञापन
maruti Q4 Results company profit rises 51 percent to 1876 crore rupee revenue also increase 11 percent
Maruti Suzuki - फोटो : For Reference Only

विस्तार

भारत की सबसे बड़ा कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया ने शुक्रवार को 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में उसके समेकित शुद्ध लाभ में 51.14 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह बढ़कर 1,875.8 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,241.1 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ अर्जित किया था। 

विज्ञापन


कंपनी की ओर से फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, चौथी तिमाही में परिचालन से कुल राजस्व में भी 11 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 26,749.2 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 24,034.5 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 4,88,830 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.7 प्रतिशत कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 के लिए परिचालन से समेकित कुल राजस्व 26 फीसदी बढ़कर 88,329.8 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2021 की समान अवधि में 70,372 करोड़ रुपये था। 
विज्ञापन


इस संबंध में जारी रिपोर्ट में बताया गया कि सेमी-कंडक्टर की कमी और मांग के माहौल से वॉल्यूम को प्रभावित किया है। कंपनी की ओर से बताया गया कि वित्त वर्ष 22 में उपकरणों की कमी के चलते उत्पादन पर असर पड़ा है। कारोबारी वर्ष के दौरान उत्पादन 2,70,000 वाहन रहा, जिसमें ज्यादातर घरेलू मॉडल थे। इस वजह से वर्ष के अंत में लगभग 268,000 वाहनों की बुकिंग पेंडिंग थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में कुल 16,52,653 वाहन बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed