फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Markets closed with greenery before Dhanteras-Diwali, Sensex jumped 104 points, Nifty also rose

Share Market Today: धनतेरस-दिवाली के पहले हरियाली के साथ बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 104 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Fri, 21 Oct 2022 05:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 21 Oct 2022 05:09 PM IST
सार

Share Market Today: शुक्रवार को शेयर बाजार में कुल 3558 शेयरों में कारोबार हुआ जिमें 1454 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे जबकि 1963 शेयरों में गिरावट देखी गई। 141 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं दिखा।

विज्ञापन
Markets closed with greenery before Dhanteras-Diwali, Sensex jumped 104 points, Nifty also rose
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन धनतेरस और दिवाली के पहले शेयर बाजार लगातार छठे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। ऐसे में दिवाली के पहले का हफ्ता निवेशकों के लिए शानदार रहा। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 104 अंकों की तेजी के साथ 59,307 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 12 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17,576 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन

शुक्रवार को शेयर बाजार में कुल 3558 शेयरों में कारोबार हुआ जिमें 1454 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे जबकि 1963 शेयरों में गिरावट देखी गई। 141 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं दिखा। शुक्रवार को कारोबार खत्म होते समय बीएसई में लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप 274.37 करोड़ रुपये रहा। आज के कारोबारी सेशन में एक्सिस बैंक के शेयरों में शानदार तेजी दिखी है। बैंकिंग के अलावा बाकी सेक्टरों में गिरावट देखी। ऑटो, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, मीडिया और ऑयल व गैस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

विज्ञापन


शुक्रवार के कारोबारी सेशन में एक्सिस बैंक 9.03 फीसदी की बढ़त के साथ 900.40 रुपये पर बंद हुआ।  कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 2.10 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 2.08 फीसदी, एचयूएल में 2.04 फीसदी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 1.91 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 1.54 फीसदी की मजबूत दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed