फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mark Zuckerberg Meta Launches NFT Support in 100 Countries on Instagram

Mark Zuckerberg: मेटा ने इंस्टाग्राम पर 100 देशों में एनएफटी सपोर्ट शुरू किया

Fri, 05 Aug 2022 08:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 05 Aug 2022 08:42 PM IST
सार

Mark Zuckerberg: इंस्ट्राग्राम पर एनएफटी सपोर्ट मिलने से 100 से अधिक देशों जिनमें अफ्रीका, एशिया, मिडिल ईस्ट और अमेरिकी देश के यूजर अपनी एनफटी इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Mark Zuckerberg Meta Launches NFT Support in 100 Countries on Instagram
How mark Zuckerberg founded Facebook - फोटो : Istock

विस्तार

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कंपनी अपने फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डिजिटल करेंसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेयर करने की सुविधा देने की शुरुआत करने जा रही है।  

विज्ञापन

बता दें कि कंपनी ने इससे पहले मई 2022 में सोशल नेटवर्क एनएफटी सपोर्ट की सुविधा जोड़ने का परीक्षण शुरू किया था। 

बताया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल सोशल मीडिया पर कैसा होगा इसकी इसकी जानकारी कंपनी जल्दी जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंस्ट्राग्राम पर यह सुविधा शुरू होने से 100 से अधिक देशों जिनमें अफ्रीका, एशिया, मिडिल ईस्ट और अमेरिकी देश के यूजर अपनी एनफटी इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकेंगे।  

विज्ञापन

कंपनी ने घोषणा की है कि अपने एप के साथ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े वाॅलेट कॉइनबेस और डैपर को इंटीग्रेट किया जाएगा। वे थर्ड पार्टी वॉलेट के रूप में एप से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटा की ओर से इस घोषणा के बाद इस मसले पर बोलते हुए बिट्सक्रंच के फाउंडर और सीईओ विजय प्रवीण महाराजन ने कहा है कि एनएफटी मार्केट में बूम को देखते हुए मेटावर्स ये कदम उठा रही है। हर दिन एनएफटी खबरों की सुर्खियां बन रही हैं।  

बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी मेटा के मटावर्स प्लान के ही हिस्से हैं। कंपनी ने मेटावर्स पर काफी निवेश किया है। मेटावर्स तैयार करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी को मेटा प्लेटफॉर्म से इंटीग्रेट करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed