फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   map my india ipo listing at a premium of more than 53 percent know investors gain

IPO News: मैप माय इंडिया के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, 53 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग

Tue, 21 Dec 2021 12:04 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 21 Dec 2021 12:04 PM IST
सार

Map My India IPO Listing: डिजिटल मैपिंग करने वाली कंपनी मैप माय इंडिया की मूल कंपनी सीई इंफो सिस्टम के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों की बल्ले बल्ले रही। कंपनी के शेयर आज बीएसई पर 53.05 प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसका एक शेयर 1033 रुपये में इश्यू किया गया था जबकि इसकी लिस्टिंग 1581 रुपये पर हुई।
 

विज्ञापन
map my india ipo listing at a premium of more than 53 percent know investors gain
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

डिजिटल मैपिंग करने वाली कंपनी मैप माय इंडिया की मूल कंपनी सीई इंफो सिस्टम के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों की बल्ले बल्ले रही। कंपनी के शेयर आज बीएसई पर 53.05 प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। इसका एक शेयर 1033 रुपये में इश्यू किया गया था जबकि इसकी लिस्टिंग 1581 रुपये पर हुई। ऐसे में इस आईपीओ में निवेश करना फायदे का सौदा साबित हुआ है। 

विज्ञापन


आईपीओ की 154.71 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन
गौरतलब है कि मैप माय इंडिया के आईपीओ को निर्गम के अंतिम दिन तक 154.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। एनएसई के अनुसार कंपनी की तरफ से बिक्री के लिए रखे गए 70.40 करोड़ शेयरों के बदले 108 करोड़ से भी ज्यादा शेयरों के लिए बोली मिली थी। बता दें कि मैपमायइंडिया की पैरेंट कंपनी सीई इंफो सिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ 9 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 13 दिसंबर बंद हुआ था।
विज्ञापन


एंकर निवेशकों से जुटाए थे 312 करोड़ रुपये
इस आईपीओ को खुदरा श्रेणी में 15.20 गुना, पात्र संस्थागत खरीदारों के मामले में 196.36 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों क्यूआईबी की श्रेणी में 424.69 गुना अभिदान मिले। कंपनी ने इससे पहले एंकर निवेशकों से 312 करोड़ रुपये जुटाये थे। आईपीओ के लिए एक शेयर मूल्य दायरा 1,000 से 1,033 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था जबकि शेयर का इश्यू प्राइस 1033 रुपये तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह ओएफएस था आईपीओ
मैप माय इंडिया का समर्थन ग्लोबल वायरलेस टेक्नोलॉजीज कंपनी क्वॉलकम और जापानी डिजिटल मैपिंग कंपनी जेनरिन करती हैं। आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) था, जिसमें मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर द्वारा 10,063,945 तक इक्विटी शेयर शामिल थे। इसमें रश्मि वर्मा द्वारा 42.51 लाख तक इक्विटी शेयरों, क्वॉलकम एशिया पैसेफिक पीटीई लिमिटेड द्वारा 27.01 लाख तक इक्विटी शेयर और जेनरिन कंपनी लिमिटेड द्वारा 13.7 लाख तक इक्विटी शेयर शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed