फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mahindra: Mirzapur meme viral on the launch of Mahindra's vehicles, Anand Mahindra gave this answer on Twitte

Mahindra: महिंद्रा के गाड़ियों की लॉन्चिंग पर मिर्जापुर मीम वायरल, ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने दिया ये जवाब

Tue, 16 Aug 2022 12:23 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 16 Aug 2022 12:23 PM IST
सार

Mahindra: एमएंडएम कंपनी की ओर से नए वाहनों की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मिर्जापुर वेब सीरिज की थीम पर आधारित एक मीम बहुत वायरल हो रहा है। अब इस मीम पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Mahindra: Mirzapur meme viral on the launch of Mahindra's vehicles, Anand Mahindra gave this answer on Twitte
आनंद महिंद्रा ने फर्जी पोस्ट पर जताई नाराजगी - फोटो : Twiiter @@anandmahindra

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 15 अगस्त को कंपनी की पांच नई एसयूवी को लांच की करने की घोषणा की। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच नई इलेक्ट्रिक एसयूवी उतारेगी। कंपनी के मुताबिक ये वाहन वर्ष 2024 से 2026 तक बाजार में आ जाएंगे। 

विज्ञापन

एमएंडएम कंपनी की ओर से नए वाहनों की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर मिर्जापुर वेब सीरिज की थीम पर आधारित एक मीम बहुत वायरल हो रहा है। अब इस मीम पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कैसे मिर्जापुर वेब सीरिज की थीम पर बने मीम से कंपनी की घोषणा का स्वागत किया गया? 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ला भारत नहीं आ रहा पर चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि आनंद महिंद्रा यहां मौजूद हैं। महिंद्रा ग्रुप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट में पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां (Sports Utility Vehicle, SUV) लाॅन्च करने की घोषणा की है।  इन वाहनों की पहली तस्वीर 15 अगस्त 2022 को जारी की जाएगी। महिंद्रा कंपनी की घोषणा के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस खबर से जुड़ी मिर्जापुर फेम मीम वायरल होने लगी। 


अलेख शिर्के नाम के ट्विटर यूजर ने मिर्जापुर मीम शेयर किया जिसमें अभिनेता पंकज  त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया कहते नजर आ रहे हैं कि ‘हम करते हैं प्रबंध, आप चिंता मत कीजिए।’ वे ऐसा टेस्ला के भारत नहीं आने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते दिख रहे हैं। ऊपर कैप्शन में ‘Tesla not coming to India’ लिखा है। उनके अनुसार आनंद महिंद्रा यह कह रहे हैं कि, ‘हम करते हैं प्रबंध आप चिंता मत करिए।’ 

बता दें कि पिछले मई महीने में टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने भारत के संबंध में अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा था कि टेस्ला भारत में तब तक अपनी कार नहीं बनाएगी जबतक उसे भारत में कार बेचने और सेवाएं प्रदान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस खबर से निराश लोगों को अब महिंद्रा ने पांच नए इलेक्ट्रिक वाहनों की लाॅन्चिंग की घोषणा कर राहत दे दी है।

अलेख शिर्के के इस मीम के शेयर करने के बाद इस ट्वीट पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्माइली शेयर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed