फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   MACT awards Rs 21.64 lakh compensation to kin of ambulance driver killed in accident

MACT: एमएसीटी ने हादसे में मृतक एंबुलेंस चालक के परिजनों को दी राहत, 21.64 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Tue, 07 Mar 2023 05:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 07 Mar 2023 05:38 PM IST
सार

MACT: एमएसीटी के सदस्य एएस प्रतिनिधि ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) को 12 फरवरी, 2020 से राशि की वसूली तक दावेदारों को छह प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
MACT awards Rs 21.64 lakh compensation to kin of ambulance driver killed in accident
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने एक दुर्घटना में मारे गए एम्बुलेंस चालक के परिवार को 21.64 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन


एमएसीटी के सदस्य एएस प्रतिनिधि ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) को 12 फरवरी, 2020 से राशि की वसूली तक दावेदारों को छह प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज के साथ मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है। 24 फरवरी को पारित आदेश रविवार को उपलब्ध कराया गया।  
विज्ञापन


दावेदारों के अनुसार कालूराम सुभाष काडू (25) अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर काम के लिए 23 दिसंबर 2019 को शहापुर जा रहा था, जब एक एसटी बस दोपहिया वाहन से टकरा गई। हादसे में काडू की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित शाहपुर उप-जिला अस्पताल में तैनात एक एम्बुलेंस चालक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed