फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Mackenzie Report on Indian Semiconductor Industry Size Jobs Talent and billion dollar Savings

Semiconductors: भारत में अपार संभावनाएं, अगले सात साल में 100 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा उद्योग; 15 लाख लोग..

Mon, 14 Jul 2025 09:00 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 14 Jul 2025 09:00 AM IST
सार

प्रमुख वैश्विक कंसल्टेंसी फर्म मैकेंजी की रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू चिप उद्योग के विस्तार से आयात पर भारत की निर्भरता घटेगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में सेमीकंडक्टर बनाने के लिए सरकार जो प्रयास कर रही है, इससे 20 अरब डॉलर तक बचत की जा सकती है।

विज्ञापन
Mackenzie Report on Indian Semiconductor Industry Size Jobs Talent and billion dollar Savings
भारत में सेमीकंडक्टर को लेकर मैकेंजी की रिपोर्ट के अंश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश में सेमीकंडक्टर बनाने और इससे जुड़े घरेलू उद्योग के विकास के लिए केंद्र सरकार के मजबूत प्रयासों से आयातित चिप पर भारत की निर्भरता में कमी आएगी। इसके परिणामस्वरूप देश को 10-20 अरब डॉलर की बचत होगी।

विज्ञापन


प्रमुख कंसल्टेंसी फर्म मैकेंजी ने एक रिपोर्ट में कहा, वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य शृंखला में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए भारत के लिए दोहरा दृष्टिकोण अपनाने होगा। इस संभावित मूल्य को साकार करने और आयात पर निर्भरता घटाने के लिए भारत को लक्षित सरकारी प्रोत्साहनों को वैश्विक प्रौद्योगिकी दिग्गजों के साथ रणनीतिक साझेदारी के साथ जोड़ना होगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि आज भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग मुख्य रूप से डिजाइन केंद्रित है। वैश्विक सेमीकंडक्टर डिजाइन श्रमबल का करीब 20 फीसदी हिस्सा और प्रमुख कंपनियों के अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) केंद्रों का हब भारत में ही है। यह भारत के लिए बड़ा समर्थन है। ऐसे में देश लक्षित सरकारी प्रोत्साहनों, श्रमबल और विदेशी प्रौद्योगिकी दिग्गजों की साझेदारी का लाभ उठाकर न सिर्फ घरेलू चिप उद्योग का विस्तार कर सकता है, बल्कि वैश्विक शृंखला में अपनी स्थिति मजबूत कतर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


100 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा भारतीय सेमीकंडक्टर उद्योग
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सेमीकंडक्टर उद्योग का आकार 2032 कर 100.2 अरब डॉलर के पार पहुंच जाएगा। 2023 में देश का सेमीकंडक्टर उद्योग 34.3 अरब डॉलर का था।

  • पिछले साल तीन अरब डॉलर से लेकर 11 अरब डॉलर तक की कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की गई। ये घोषणाएं आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली, परीक्षण और नोड फैब्रिकेशन की दिशा में एक रणनीतिक कदम का संकेत देती हैं।

विशाल प्रतिभा व स्टार्टअप तंत्र से मिल रहा समर्थन
मैकेंजी ने कहा, सेमीकंडक्टर डिजाइन में भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसे विशाल प्रतिभा पूल और बढ़ते स्टार्टअप तंत्र का समर्थन मिल रहा है, जो देश को दुनिया के शीर्ष तीन डिजाइन केंद्रों में से एक बनाता है। हालांकि, बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर बनाने के लिए भारत को सतत प्रक्रिया अपनानी होगी और कुछ आवश्यक बदलाव भी करने होंगे।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का सेमीकंडक्टर उद्योग 2030 तक 14 नैनोमीटर से ऊपर के नोड्स पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रयासरत है। 10 नैनोमीटर से कम की तकनीकों की ओर बढ़ने में संभवतः अधिक समय लगेगा।

चिप निर्माण की राह में कुछ चुनौतियां भी
रिपोर्ट में सेमीकंडक्टर उद्योग के विस्तार को लेकर कुछ आवश्यक चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है। इन चुनौतियों में अधिक पूंजी की जरूरतें, उन्नत विनिर्माण तकनीकों तक सीमित पहुंच और घरेलू आपूर्ति शृंखला में कमियां शामिल हैं। घरेलू आपूर्ति शृंखला की कमियों को दूर करने के लिए विशेष रूप से उच्च शुद्धता वाली गैसों, विशिष्ट रसायनों और अतिशुद्ध जल के मोर्चे पर काम करना होगा।



15 लाख कुशल श्रमबल की जरूरत
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत को 2026-27 तक मूल्य शृंखला में करीब 15 लाख कुशल और 50 लाख अर्धकुशल श्रमबल की जरूरत होगी। प्रसंस्करण, उपकरण इंजीनियर, आईसी परीक्षण इंजीनियर और क्षमता नियोजन प्रबंधक जैसी भूमिकाओं की उच्च मांग की उम्मीद है। दो से पांच वर्षों में डिजाइन, विनिर्माण, प्रशिक्षण, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed