{"_id":"6761723247f177063d055c89","slug":"m-and-m-amazed-the-world-by-becoming-the-world-s-11th-largest-automaker-anand-mahindra-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"M&M: एमएंडएम ने दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनकर दुनिया को हैरान किया, बोले आनंद महिंद्रा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
M&M: एमएंडएम ने दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनकर दुनिया को हैरान किया, बोले आनंद महिंद्रा
Tue, 17 Dec 2024 06:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:14 PM IST
सार
Anand Mahindra: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की ओर से जारी की गई सबसे मूल्यवान कार निर्माताओं की वैश्विक रैंकिंग में एमएंडएम को शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर बोलते आनंद महिंद्रा ने शुरुआती वर्षों में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग के सामने आई चुनौतियों को याद किया। उन्होंने क्या कहा आइए, जानें।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा।
- फोटो : Mahindra
विस्तार
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को बताया कि जब भारत ने एक स्वतंत्र वाहन निर्माता के रूप में शुरुआत की थी, तो दुनिया का मानना था कि इसके सफल होने की संभावना बहुत कम है। उन्होंने यह विचार उस समय व्यक्त किए जब वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बाजार पूंजीकरण के आधार पर दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी बनकर 43.12 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की ओर से जारी की गई सबसे मूल्यवान कार निर्माताओं की वैश्विक रैंकिंग में एमएंडएम को शामिल किया गया है। इस उपलब्धि पर बोलते आनंद महिंद्रा ने शुरुआती वर्षों में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग के सामने आई चुनौतियों को याद किया। उन्होंने कहा, "1991 में जब भारतीय अर्थव्यवस्था खुली तो दुनिया को लगा कि एक स्वतंत्र वाहन निर्माता के रूप में हमारे अस्तित्व की संभावनाएं बहुत कम हैं।"
विज्ञापन
महिंद्रा ने इंजन विशेषज्ञता के लिए स्टेलेंटिस (प्यूजो) और आधुनिक कारों के निर्माण के लिए फोर्ड और रेनॉल्ट जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ सहयोग के महत्व पर बल दिया। महिन्द्रा ने इन साझेदारियों के लिए आभार व्यक्त किया, और कहा कि इसके साथ साझेदारी से कंपनी को जानकारी प्राप्त करने और ऑटोमोटिव क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत करने में मदद मिली।
विज्ञापन
वैश्विक रैंकिंग में टेस्ला 1.23 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर के चौंका देने वाले बाजार पूंजीकरण के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद टोयोटा 233.26 बिलियन अमरीकी डॉलर और बीवाईडी 107.52 बिलियन अमरीकी डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। भारतीय वाहन निर्माताओं में मारुति सुजुकी इंडिया भी सूची में शामिल है, जिसने 41.81 बिलियन अमरीकी डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ 13वां स्थान हासिल किया है। आनंद महिंद्रा ने प्रतिबद्धता और गर्व के साथ कहा, "हम भारत को गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे।" यह उपलब्धि न केवल कंपनी के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत के ऑटोमोटिव उद्योग की ताकत और क्षमता को भी जाहिर करती है।