{"_id":"63ecb0bcce5b3ffb990f5246","slug":"lufthansa-airlines-affected-by-an-it-outage-causing-flight-delays-and-cancellations-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lufthansa: लुफ्तहांसा एयरलाइंस के सिस्टम में तकनीकी खराबी, विमानों को उड़ान भरने से रोका गया, कई फ्लाइट रद्द","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Lufthansa: लुफ्तहांसा एयरलाइंस के सिस्टम में तकनीकी खराबी, विमानों को उड़ान भरने से रोका गया, कई फ्लाइट रद्द
Wed, 15 Feb 2023 05:17 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:17 PM IST
सार
लुफ्तहांसा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह आईटी सिस्टम फेल होने की वजह से हुआ है। इसके चलते एयरलाइन कंपनी के कई विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
लुफ्तहांसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मन एयरलाइन लुफ्तहांसा के सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते कंपनी की कई फ्लाइट्स की उड़ानों को रोका गया है। बताया गया है कि लुफ्तहांसा की सेवाओं पर पूरी दुनिया में असर पड़ा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि लुफ्तहंसा के सर्वर्स में यह परेशानी क्यों आई है। इस बीच फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट ने भी सभी विमानों की लैंडिंग रोक दी है।
लुफ्तहंसा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह आईटी सिस्टम फेल होने की वजह से हुआ है। इसके चलते एयरलाइन कंपनी के कई विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया। कई फ्लाइट्स को रद्द भी किया गया है। आलम यह है कि जर्मनी के एयरपोर्ट्स पर इस परेशानी के चलते भारी भीड़ जुट गई है। हजारों की संख्या में यात्री जहां-तहां फंस गए हैं। इस खबर के बाद लुफ्तहांसा के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है।