फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   lower income people will get loan waiver upto 35k rupees

निम्न आयवर्ग को 35 हजार तक कर्जमाफी का मिलेगा तोहफा, सरकार ने तैयार किया प्लान

Mon, 13 May 2019 06:10 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 13 May 2019 06:10 PM IST
सार

  • कॉरपोरेट सचिव ने कहा, आईबीसी में बदलाव कर बनाएंगे यूनिवर्सल कर्जमाफी योजना
  • 60 हजार रुपये तक सालाना आय वालों को ही मिलेगा योजना का लाभ
  • 20 हजार रुपये से ज्यादा की संपत्ति नहीं होनी चाहिए आवेदक के पास

विज्ञापन
lower income people will get loan waiver upto 35k rupees
loan

विस्तार

देश के छोटे उद्योगों, कारोबारियों, दस्तकार व अन्य क्षेत्र में काम करने वाले निम्न आय वर्ग के लोगों को जल्द ही कर्जमाफी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार यूनिवर्सल कर्जमाफी योजना के जरिये समाज के बड़े तबके को राहत देने की तैयारी कर रही है। नई सरकार के गठन के बाद योजना पर अमल शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

इनको मिलेगा लाभ

कॉरपोरेट मामलों के सचिव इंजेती श्रीनिवास ने कहा कि योजना का उद्देश्य छोटे किसान, कारीगर, कारोबारी और अन्य क्षेत्र के कम आय वाले लोगों को छोटी लेनदारी से मुक्ति दिलाना है। आर्थिक मामलों का मंत्रालय इस योजना को तैयार कर रहा है और नई सरकार के गठन के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


श्रीनिवास ने कहा कि इसके लिए दिवालिया एवं ऋणशोधन अक्षमता कानून (आईबीसी) में बदलाव करना होगा और कर्जमाफी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जा सकती है। कर्जमाफी के आवेदनों को देखने और उन पर फैसला करने के लिए अलग टीम होगी। इसके अलावा पर्सनल इन्सॉल्वेंसी सेल या डिवीजन बनाने का विचार है, जो सिर्फ इन्हीं मामलों को देखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तय होगा लाभार्थी का दायरा

सरकार ने योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें रखी हैं। इसका लाभ लेने वाले की सालाना आमदनी 60 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए। साथ ही उसके पास 20 हजार रुपये से ज्यादा की संपत्ति नहीं होनी चाहिए।


इस दायरे में आने वाले कर्जदारों का 35 हजार रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस योजना पर कुल खर्च 20 हजार करोड़ रुपये से भी कम आएगा, लेकिन इसका लाभ समाज के काफी बड़े तबके को मिल सकता है।

वाणिज्य मंत्रालय बना रहा ड्राफ्ट

श्रीनिवास ने बताया कि योजना को अंतिम रूप देने को काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अगले तीन महीने में इसे तैयार कर लिया जाएगा। अभी दिवालिया कानून में छोटे कर्जदारों के लिए अलग नियम नहीं हैं।

लिहाजा नियमों में बदलाव के बाद योजना का अंतिम मसौदा तैयार किया जाएगा। इसका लाभ लेने वालों की अपील को जांचने के बाद कर्जदाता का भी पक्ष लिया जाएगा और सहमति पर कर्जमाफी कर दी जाएगी।

नियम तोड़ा तो कड़ी कार्रवाई

कॉरपोरेट सचिव ने कहा कि बिना जरूरत वाले व्यक्ति ने कर्जमाफी का आवेदन किया या फर्जी दस्तावेजों के सहारे लाभ लेने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे आवेदक की रेटिंग घटा दी जाएगी और उसे भविष्य में कर्ज लेने में दिक्कत आएगी।



लिहाजा कर्जमाफी के आवेदक को यह साबित करना होगा कि उसकी आमदनी और संपत्ति तय सीमा से कम है। योजना का मकसद वास्तव में गरीब तबके के लोगों को कर्ज के भार से मुक्त करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed