लोकसभा चुनाव के पहले चरण में टूटा शराब, नगदी जब्त करने का पिछला रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ गुना इजाफा
आयोग ने इस बार करीब 528.9 करोड़ रुपये, 426.8 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, 725.3 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 186.1 करोड़ रुपये की 99.4 लाख लीटर शराब और 41.4 करोड़ रुपये के तोहफे जब्त किए हैं, जिनको मतदाताओं के बीच पार्टी प्रत्याशियों द्वारा बाटा जाना था। जबकि पिछले चुनाव में 304 करोड़ रुपये की नगदी, 92 करोड़ की शराब, 804 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया था।यहां यह हुआ जब्त
पाकिस्तानी सीमा से लगे गुजरात और पंजाब से चुनाव आयोग ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। करीब 725 करोड़ की कुल बरामदगी में से 625 करोड़ की नशीली दवाएं तो सिर्फ इन दो राज्यों से ही जब्त की गई हैं। दक्षिण के राज्यों में चुनाव आयोग ने नकद राशि ज्यादा जब्त की है।सबसे ज्यादा राशि तमिलनाडु में तो सबसे कम उसी के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (21 लाख रुपये) जब्त किए गए। सोना-चांदी और अन्य कीमती तोहफे भी दक्षिण से ही ज्यादा पकड़े गए हैं। .
इस बार होगा सबसे महंगा चुनाव
2014 के चुनाव में 3870 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि 2019 का चुनाव विश्व का सबसे महंगा चुनाव होने जा रहा है। इस बार के चुनाव में सभी पार्टियां डिजिटल प्रचार कर रही हैं। पार्टियों का मकसद है कि गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार किया जाए।
आयोग ने एक लाख पोलिंग बूथ बनाएं
आयोग ने इस बार एक लाख मतदान केंद्र बनाए हैं, जोकि 2014 के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 1.1 करोड़ मतदान कर्मी पैदल, सड़क, विशेष ट्रेन, हेलिकॉप्टर, नाव और हाथी पर सवार होकर मतदान कराने के लिए पहुंचेंगे। गुजरात के गीर फॉरेस्ट में केवल एक वोटर के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है।
90 करोड़ मतदाता
इस बार के चुनाव में 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 43.2 करोड़ केवल महिलाएं है। इस बार 1.5 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पहले चरण में केवल सात फीसदी महिला प्रत्याशी है। इस बार सात चरणों में चुनाव हैं जो 11 अप्रैल से शुरू होकर के 19 मई तक चलेंगे। 23 मई को मतगणना होगी।