फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   loksabha elections 2019 shivpal yadav has assets worth 2 crore, will fight against nephew akshay

शिवपाल सिंह यादव के पास है दो करोड़ की संपत्ति, तीन गुना की मालकिन हैं पत्नी

Sat, 30 Mar 2019 06:57 PM IST
पल्लवी कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: पल्लवी कश्यप Updated Sat, 30 Mar 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
loksabha elections 2019 shivpal yadav has assets worth 2 crore, will fight against nephew akshay

सुहाग नगरी के नाम से मश्हूर यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव संपत्ति के मामले में अपनी पत्नी सरला यादव से काफी पीछे हैं। शिवपाल यादव जहां दो करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं वहीं उनकी पत्नी के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है।  

विज्ञापन





 

पत्नी हैं तीन कंपनियों की निदेशक

शिवपाल यादव ने जहां खुद की आमदनी का जरिया कृषि कार्य और राजनीति के जरिए समाजसेवा को बताया है, तो उनकी पत्नी सरला यादव अंकुर यादव पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर व अंकुर राइस मिल गौरापुरा, इटावा तथा बिंकी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लि.इटावा की सदस्य व निदेशक भी हैं। 

विज्ञापन

इतनी है चल-अचल संपत्ति

शिवपाल यादव के पास एक करोड़ 75 लाख 418 की चल व 26 लाख 90 हजार की स्वअर्जित संपत्ति,दो लाख 17 हजार 621 की विरासत की संपत्ति है। पत्नी सरला यादव पर एक करोड़ 66 लाख की अचल संपत्ति, स्व अर्जित संपती 4.34 करोड़ से अधिक व बिरासत की 20.89 लाख की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख 30 हजार का शिवपाल सिंह यादव व पत्नी सरला यादव पर आठ लाख से अधिक का ऋण है। शिवपाल सिंह यादव के पास तो 2.19 लाख नकद,पत्नी पर 41 हजार की नकदी,परिवार में 8.31 लाख की नकदी है। एक करोड़ 30 लाख बैंक में व 26.97 लाख पत्नी सरला के बैंक एकाउंट में हैं।

loksabha elections 2019 shivpal yadav has assets worth 2 crore, will fight against nephew akshay
नामांकन करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी के पास हैं असलाह

शिवपाल यादव पर एक रायफल एवं रिवाल्वर एवं पत्नी पर रायफल व डबल बैरल बंदूक है। शिवपाल सिंह यादव पर अंगूठी तो पत्नी पर दस लाख से अधिक कीमत के गहनें हैं। सात लाख मूल्य की पजेरो गाड़ी के साथ ही घर में फर्नीचर के साथ एसी सहित अन्य सामान है। 

बीए, बीपीएड हैं शिवपाल

सैफई निवासी चौसठ वर्षीय शिवपाल सिंह यादव ने हाईस्कूल एवं इंटर की पढ़ाई जैन इंटर कालेज करहल,बीए केके डिग्री कालेज, इटावा एवं बीपीएड की डिग्री क्रिश्चयन कालेज, लखनऊ से प्राप्त की। 

loksabha elections 2019 shivpal yadav has assets worth 2 crore, will fight against nephew akshay
शिवपाल सिंह यादव व रामगोपाल यादव। - फोटो : amar ujala

भतीजे अक्षय के खिलाफ हैं चुनाव मैदान में

शिवपाल यादव भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सपा के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव सहित काफी संख्या में प्रसपा के समर्थक मौजूद थे। नामांकन के दो सेट दाखिल करने के कारण शिवपाल के साथ 20 प्रस्तावक पहुंचे। 

सैफई परिवार के बीच पहली बार चुनावी जंग

नामांकन के बाद अक्षय यादव ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। चाचा शिवपाल यादव भी मुझे आशीर्वाद दें। बड़ों का काम आशीर्वाद देना होता है।
पहली बार सैफई परिवार के बीच चुनावी जंग होने जा रही है। चाचा-भतीजे आमने-सामने होंगे।

इससे फिरोजाबाद का मुकाबला दिलचस्प हो गया है। चाचा-भतीजे की जंग में रिश्तेदार भी बंट गए हैं। ऐसे में नजर मुलायम सिंह यादव पर है। अपने ही कुनबे के दो सदस्यों में मुलायम किसके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed