फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   loksabha election drugs, cash, freebies, drugs worth 25 billion seized by election commission

2500 करोड़ रुपये के सामान को चुनाव आयोग ने किया अब तक जब्त, सबसे ज्यादा पकड़ी ड्रग्स की खेप

Mon, 15 Apr 2019 03:47 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 15 Apr 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
loksabha election drugs, cash, freebies, drugs worth 25 billion seized by election commission

आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने अभी तक सुरक्षा एजेंसियों की मदद से करीब 2500 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया है। जब्त हुए सामान में सबसे ज्यादा ड्रग्स पकड़ा गया है जो कि मतदाताओं को बांटने के लिए भेजा गया था। इसके अलावा इस जब्ती में नगदी, शराब, सोना और अन्य सामान शामिल हैं। यह 2014 में जब्त हुए कुल सामान का दोगुना है। 

विज्ञापन

रोजाना 100 करोड़ रुपये हो रहा है जब्त

पूरे देश से आयोग, सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस 100 करोड़ रुपये रोजाना जब्त कर रही हैं। यह पैसा एंबुलेंस और ऐसी गाड़ियों में से पकड़ा जा रहा है, जिनके ऊपर फ्लैश लाइट लगी है, ताकि किसी को कोई भनक न हो। 

विज्ञापन

लंच बॉक्स में भी भेजा जा रहा है कैश

लोग लंच बॉक्स में कैश भेज रहे हैं ताकि किसी को भी भनक न लगें। आयोग ने इस बार करीब 528.9 करोड़ रुपये, 426.8 करोड़ रुपये का सोना-चांदी, 725.3 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 186.1 करोड़ रुपये की 99.4 लाख लीटर शराब और 41.4 करोड़ रुपये के तोहफे जब्त किए हैं, जिनको मतदाताओं के बीच पार्टी प्रत्याशियों द्वारा बाटा जाना था।  जबकि पिछले चुनाव में 304 करोड़ रुपये की नगदी, 92 करोड़ की शराब, 804 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

loksabha election drugs, cash, freebies, drugs worth 25 billion seized by election commission

यहां पर पड़ रहे हैं छापे

चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा व जांच एजेंसियां हवाई अड्डे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, होटल, फॉर्म हाउस पर छापे मार रही हैं। इसके अलावा वित्तीय ब्रोकर, कैश ले जाने वाले कोरियर पर भी नजर रखी जा रही है। जांच एजेंसियां कैश की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए राज्यों की सीमा पर गाड़ियों और बसों में भी जांच कर रही है। 

प्रत्याशी बांटते हैं यह सामान

प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त में पेट्रोल, मुफ्त खाना, छाता, स्मार्टफोन, वाई-फाई डाटा, साइकिल, प्रेशर कुकर और टॉर्च भी बांटते हैं ताकि वो चुनाव आयोग द्वारा तय 70 लाख रुपये खर्च करने की सीमा के नीचे रहें। 

यहां यह हुआ जब्त

पाकिस्तानी सीमा से लगे गुजरात और पंजाब से चुनाव आयोग ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। करीब 725 करोड़ की कुल बरामदगी में से 625 करोड़ की नशीली दवाएं तो सिर्फ इन दो राज्यों से ही जब्त की गई हैं। दक्षिण के राज्यों में चुनाव आयोग ने नकद राशि ज्यादा जब्त की है।

सबसे ज्यादा राशि तमिलनाडु में तो सबसे कम उसी के पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (21 लाख रुपये) जब्त किए गए। सोना-चांदी और अन्य कीमती तोहफे भी दक्षिण से ही ज्यादा पकड़े गए हैं। 

चुनाव आयोग ने लगा रखा है बैन

आयोग ने चुनाव में किसी प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रलोभन देने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। अगर इसके बारे में आयोग को सूचना मिलती है तो फिर वो प्रत्याशी को जेल भेज सकता है और जुर्माना भी लगा सकता है। इसके साथ उस प्रत्याशी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed