फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   loksabha chunav 2019 around 392 candidates are richest, bjp leads the race

तीसरे चरण में 392 करोड़पति प्रत्याशी, एटा से सपा उम्मीदवार सबसे ज्यादा अमीर

Mon, 22 Apr 2019 03:50 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 22 Apr 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
loksabha chunav 2019 around 392 candidates are richest, bjp leads the race
Political Parties

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए मंगलवार 23 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में 392 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा की है। सभी प्रमुख पार्टियों में इनकी संख्या काफी अच्छी है। जहां भाजपा ने सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार खड़े किए हैं, वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा जेडीयू और आरजेडी का स्थान आता है। 

विज्ञापन

यह है करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट

भाजपा के 97 उम्मीदवारों में से 81, कांग्रेस के 90 उम्मीदवारों में से 74 उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं जेडीयू और आरजेडी समेत 35 दलों के सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। समाजवादी पार्टी के 10 में से 9 उम्मीदवार, सीपीआई-एम के 10, बहुजन समाज पार्टी के 12, एसएचएस के 9 और एनसीपी के 10 में से 7 उम्मीदवारों ने एक करोड़ या इससे ज्यादा की संपत्ति की घोषणा की है।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार इस चरण में पहला पायदान उत्तर प्रदेश की एटा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर खड़े प्रत्याशी कुंवर देवेंद्र सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर है। देवेंद्र यादव के पास कुल 204 करोड़ संपत्ति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के सतारा से उम्मीदवार भोसले श्रीमंत छत्रपति उदयन राजे प्रतापसिंह महाराज हैं, जिनकी संपत्ति में देवेंद्र की संपत्ति से कुल पांच करोड़ रुपये कम है। इनकी कुल संपत्ति 199 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर बरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण सिंह एरोन हैं जिनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये है। 

loksabha chunav 2019 around 392 candidates are richest, bjp leads the race
राजनीतिक दल

शून्य संपत्ति वाले हैं 11 उम्मीदवार

11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास चल-अचल संपत्ति के नाम पर कुछ नहीं है। तीसरे चरण में कुल 142 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में महाराष्ट्र की सोलापुर सीट से हिंदुस्तान जनता पार्टी के श्रीवेंकटेश्वर महा स्वामीजी हैं, जिनके पास कुल नौ रुपये की संपत्ति है।

इसके बाद केरल की वायनाड सीट से निर्दलीय उम्मीदवार श्रीजीत पीआर है, जिनकी संपत्ति 120 रुपये है। तीसरे स्थान पर पुणे लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जॉनसन वसंत कोल्हापुरे हैं, जिनके पास केवल 207 रुपये हैं।  

यह है पार्टी के हिसाब से औसत संपत्ति

भाजपा के 97 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 13.01 करोड़ रुपये, कांग्रेस के 90 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 10.96 करोड़ रुपये, बसपा के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.22 करोड़ रुपये, एसएचएस के 22 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.69 करोड़ रुपये, सीपीआई (एस) के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.76 करोड़ रुपये, एनसीपी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 48.49 करोड़ रुपये, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 28.52 करोड़ रुपये और एआईटीसी के उम्मीदवारों की औस संपत्ति 4.93 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed