फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Local became global India made a record by exporting 400 billion Dollar

लोकल हुआ ग्लोबल: 400 अरब डॉलर का निर्यात कर भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को बताया मील का पत्थर

Thu, 24 Mar 2022 06:04 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Mar 2022 06:04 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने बुधवार को कहा कि निर्यात न सिर्फ पिछले साल से 37 फीसदी बढ़ा है बल्कि यह अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात है। देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था, जिसे 31 मार्च खत्म होने से 9 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया है। अगले नौ दिन में आंकड़ा कुछ और बढ़ेगा।

विज्ञापन
Local became global India made a record by exporting 400 billion Dollar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 400 अरब डॉलर के सामान का निर्यात कर नया रिकॉर्ड बनाया है। खास बात है कि अप्रैल, 2021 से मार्च, 2022 के लिए बनाए निर्यात लक्ष्य को चालू वित्त वर्ष खत्म होने के नौ दिन पहले ही हासिल कर लिया गया। इससे पहले 2018-19 में सबसे ज्यादा 330.07 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात किया गया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र ने बुधवार को कहा कि निर्यात न सिर्फ पिछले साल से 37 फीसदी बढ़ा है बल्कि यह अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात है। देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था, जिसे 31 मार्च खत्म होने से 9 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया है। अगले नौ दिन में आंकड़ा कुछ और बढ़ेगा। रिकॉर्ड बनाने के लिए किसान, बुनकर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग, उत्पादक, निर्यातक, इन सभी को बधाई। ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने की हमारी यात्रा में यह मील का पत्थर है। आज लोकल ग्लोबल हो गया है।’ 
विज्ञापन


प्रमुख निर्यात उत्पाद : पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक, इंजीनियरिंग, चमड़ा, कॉफी, प्लास्टिक, सभी टेक्सटाइल के रेडिमेड कपड़े, मांस, डेयरी उत्पाद, समुद्र से अर्जित उत्पाद और तंबाकू।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतियों के बावजूद मिली उपलब्धि
भारतीय निर्यातकों के संगठन फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि भारत ने यह रिकॉर्ड कंटेनरों की कमी, माल ढुलाई की बढ़ी कीमतें, पूंजी की कमी जैसी चुनौतियों के बीच हासिल किया। यह पिछले साल से भी 110 अरब डॉलर अधिक है। आने वाले समय में इसे और आगे बढ़ाना होगा। इसे मुक्त व्यापार समझौते और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से मदद मिलेगी। फियो के उपाध्यक्ष खालिद खान ने कहा कि देश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने इसे  महामारी के बीच हासिल किया है।


रिकॉर्ड के मायने
भारत ने 2018-19 में 330.07 अरब डॉलर के सामान का निर्यात कर रिकॉर्ड बनाया था। महामारी की वजह से अगले दो वर्षों में निर्यात पर बुरा असर पड़ा। सुधार करते हुए भारत ने 70 अरब डॉलर का अधिक निर्यात कर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2020-21 में 292 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था।

ऐसे हासिल किया महत्वाकांक्षी लक्ष्य

  • सरकार ने राज्यों और जिलों के स्तर पर निर्यात बढ़ाने के लिए काम किया।
  • निर्यात प्रोत्साहन परिषद, उद्योग संगठनों और अन्य भागीदारों को सक्रिय रखकर प्रक्रिया में शामिल किया।
  • निर्यातकों के साथ करीब से काम किया। इससे पैदा होने वाले विवाद को तेजी से सुलझाने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed