फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Loans of banks may decrease by two percent growth rate will decrease due to reduction in funding in NPA

S&P Report: दो फीसदी घट सकता है बैंकों का कर्ज, फंडिंग में कमी से घटेगी कर्ज की वृद्धि दर, एनपीए में सुधार

Fri, 16 Feb 2024 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Feb 2024 06:07 AM IST
सार

एसएंडपी का कहना है कि एचडीएफसी बैंक को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। एचडीएफसी लि. का पिछले साल बैंक में विलय हो गया था। इससे फंडिंग प्रोफाइल कमजोर हो गई। रेटिंग एजेंसी ने कहा बैंक को विलय के स्तर की फंडिंग तक आने में काफी समय लग सकता है।

विज्ञापन
Loans of banks may decrease by two percent growth rate will decrease due to reduction in funding in NPA
loan new - फोटो : istock

विस्तार

फंडिंग दबाव के कारण बैंकों के कर्ज की वृद्धि दर घट सकती है। अगले वित्त वर्ष में यह 16 फीसदी से दो फीसदी कम होकर 14 फीसदी रह सकती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का अनुमान है कि कर्ज मांग मजबूत है। बुरे फंसे कर्जों में सुधार हो रहा है। बावजूद इसके कर्ज की वृद्धि दर घटेगी, क्योंकि जमा की वृद्धि दर लगातार घट रही है।

विज्ञापन

रेटिंग एजेंसी ने कहा, यदि कर्ज और जमा वृद्धि दर स्थिर रहती है, तो जमा प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हो जाएगा। इससे बैंक मार्जिन में और कमी आएगी। निजी क्षेत्र के बैंकों को इस स्थिति का ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे सरकारी बैंकों की तुलना में बहुत ज्यादा कर्ज-जमा अनुपात पर काम कर रहे हैं। सरकारी बैंकों की जमा की स्थिति ज्यादा बेहतर है। एसएंडपी का कहना है कि बैंकों का शुद्ध ब्याज मार्जिन इस वित्त वर्ष के तीन फीसदी से घटकर अगले वित्त वर्ष में 2.9 फीसदी पर आ सकता है। 

विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक पर ज्यादा दबाव
एसएंडपी का कहना है कि एचडीएफसी बैंक को अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ सकता है। एचडीएफसी लि. का पिछले साल बैंक में विलय हो गया था। इससे फंडिंग प्रोफाइल कमजोर हो गई। रेटिंग एजेंसी ने कहा बैंक को विलय के स्तर की फंडिंग तक आने में काफी समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed