{"_id":"6266cecacbc845156046649f","slug":"lic-ipo-to-open-in-may-4-and-to-close-on-9-may-2022-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC IPO: चार मई को खुल सकता है एलआईसी का आईपीओ, नौ मई को होगा बंद, शेयर का प्राइस बैंड भी लगभग तय","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC IPO: चार मई को खुल सकता है एलआईसी का आईपीओ, नौ मई को होगा बंद, शेयर का प्राइस बैंड भी लगभग तय
Tue, 26 Apr 2022 07:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 Apr 2022 07:57 PM IST
सार
इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकारी खजाने में 21,000 करोड़ रुपये आएंगे।
विज्ञापन
चार मई को आ सकता है एलआईसी का आईपीओ
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (जीवन बीमा निगम) का आईपीओ चार मई को खुल सकता है। वहीं, इसके बंद होने की संभावना नौ मई को है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सोमवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। इस आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 3.5 हिस्सेदारी बेचेगी। इससे सरकारी खजाने में 21,000 करोड़ रुपये आएंगे।आईपीओ के आधार पर एलआईसी का मूल्यांकन छह लाख करोड़ रुपये बैठता है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को एक अधिकारी ने कहा था कि मई के पहले सप्ताह में खुलने वाले आईपीओ के दौरान सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। अपने निर्गम के लिए एलआईसी की ओर से बुधवार तक बाजार नियामक सेबी के पास अंतिम मंजूरी की अर्जी दाखिल की जा सकती है। बता दें कि पहले सरकार देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी में पहले पांच फीसदी की हिस्सेदारी बेचने वाली थी।
विज्ञापन
एलआईसी ने फरवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ का मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था। तब एलआईसी ने कहा था कि सरकार पांच फीसदी हिस्सेदारी यानी 31.6 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। लेकिन, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण शेयर बाजारों में हुई उठापटक से इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया। बदले हुए हालात के चलते सरकार को इसका आकार 3.5 प्रतिशत पर लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर होगा
सूत्रों के मुताबिक, एलआईसी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को 60 रुपये की छूट देगी। वहीं खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 40 रुपये की छूट दी जाएगी।