{"_id":"627e291acb3a5412760f16af","slug":"lic-housing-finance-increases-home-loan-rates-by-friday-check-details-here-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC हाउसिंग ने बढ़ाया ग्राहकों पर बोझ: होम लोन किया महंगा, ब्याज दरों में कर दिया इतना इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC हाउसिंग ने बढ़ाया ग्राहकों पर बोझ: होम लोन किया महंगा, ब्याज दरों में कर दिया इतना इजाफा
Fri, 13 May 2022 03:20 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 May 2022 03:20 PM IST
सार
अच्छे क्रेडिट स्कोर यानी 700 से ऊपर वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की शुरुआती दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। जबकि, इससे कम सिबिल स्कोर वाले ग्राकहों के लिए 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद एक-एक करके कई बैंकों ने अपना होम लोन महंगा कर दिया। इस सूची में एचडीएफसी से लेकर आईसीआईसीआई बैंक तक शामिल हैं। अब एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने भी इनके कदम से कदम मिलाते हुए अपने ग्राहकों को झटका दिया है।
विज्ञापन
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरों में यह वृद्धि सिबिल स्कोर के आधार पर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छे क्रेडिट स्कोर यानी 700 से ऊपर वाले ग्राहकों के लिए होम लोन की शुरुआती दरों में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद नई दर बढ़कर 6.9 फीसदी हो गई है। जबकि, इससे कम सिबिल स्कोर वाले ग्राकहों के लिए 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा न्यू टू क्रेडिट ग्राहकों के लिए होम लोन की दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, नई दरें शुक्रवार 13 मई से लागू मानी जाएंगी। गौरतलब है कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से पहले एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र केनरा बैंक, करूण वैश्य बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हुए कर्ज महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते बुधवार को आनन-फानन में एमपीसी की बैठक बुलाकर रेपो दरों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया। यह बैठक पूर्व नियोजित नहीं थी बल्कि एकाएक बुलाई गई थी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई 2020 से एतिहासिक निचले स्तर पर मौजूद रेपो दरों में 40 बीपीएस की बढ़ोतरी कर इसे चार से 4.40 फीसदी कर दिया था।