फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC 10th most valuable insurance brand in the world with a valuation of 8.65 Billion Dollar

LIC: 8.65 अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ दुनिया का 10वां सबसे मूल्यवान बीमा ब्रांड

Thu, 03 Feb 2022 07:11 AM IST
देव कश्यप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Feb 2022 07:11 AM IST
सार

एलआईसी 2021 में वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग के साथ 206वें स्थान पर पहुंच गई है। ब्रांड फाइनेंस के अनुसार 2021 में 8.655 अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ एलआईसी देश में सबसे बड़ा और मजबूत ब्रांड है।

विज्ञापन
LIC 10th most valuable insurance brand in the world with a valuation of 8.65 Billion Dollar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

विनिवेश के लिए तैयार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड) 8.656 अरब डॉलर (करीब 64,772 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन के साथ देश का सबसे मजबूत और बड़ा ब्रांड है। यह मूल्यांकन इसे दुनिया में तीसरा सबसे ‘मजबूत' बीमा ब्रांड बनाता है।

विज्ञापन


लंदन की ब्रांड फाइनेंस के अनुसार, एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 2022 तक 43.40 लाख करोड़ रुपये यानी 59.21 अरब डॉलर है और यह 2027 तक 59.9 लाख करोड़ रुपये (78.63 अरब डॉलर) होने का अनुमान है।
विज्ञापन


दुनिया में 10 सर्वाधिक मूल्यवान बीमा ब्रांड
रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मुकाबले ब्रांड की ताकत के रूप में 84.1 अंक के साथ पहले पायदान पर है। जबकि दुनिया में इटली की पोस्ट इटालियन और स्पेन की मैपफ्रे के बाद विश्व स्तर पर ब्रांड की ताकत में तीसरे स्थान पर है। साथ ही यह दुनिया में 10 सर्वाधिक मूल्यवान बीमा ब्रांड में से एक है। यह रिपोर्ट नवंबर, 2021 में तैयार हुई थी लेकिन इसे अब सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग
एलआईसी 2021 में वैश्विक ब्रांड रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग के साथ 206वें स्थान पर पहुंच गई है। ब्रांड फाइनेंस के अनुसार 2021 में 8.655 अरब डॉलर मूल्यांकन के साथ एलआईसी देश में सबसे बड़ा और मजबूत ब्रांड है।  इसका मूल्यांकन 2020 में 8.11 अरब डॉलर था. यानी इसमें 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।


31 मार्च से पहले पेश हो सकता है आईपीओ
एलआईसी आईपीओ को 31 मार्च 2022 से पहले लाने की योजना है। सरकार एलआईसी के आईपीओ की कीमत कुछ विश्लेषकों के अनुमान से ज्यादा कंजर्वेटिव रख सकती है। सरकार की एलआईसी में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रस्तावित आईपीओ से पहले सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपनी एसेट क्वालिटी में सुधार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2021 तक 4,51,303.30 करोड़ रुपये के कुल पोर्टफोलियो में से नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) 35,129.89 करोड़ रुपये है। सब-स्टैंडर्ड एसेट्स 254.37 करोड़, जबकि डाउटफुल एसेट्स 20,369.17 करोड़ रुपये और लॉस एसेट्स 14,506.35 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed