फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UAE Business Leave UAE is kind to employees, will give one year paid leave to start business uae business leave news in hindi

UAE Business Leave: यूएई कर्मचारियों पर मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए देगा एक साल की सवैतनिक छुट्टी

Fri, 08 Jul 2022 11:10 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 08 Jul 2022 11:10 AM IST
सार

सरकार की ओर से कहा गया है कि छुट्टी की अवधि के दौरान कर्मचारियों को उनकी आधी तनख्वाह मिलती रहेगी और और उनकी नौकरी भी बरकरार रहेगी। वे चाहें तो साल भर बाद वापस अपनी नौकरी में लौट सकते हैं।

विज्ञापन
UAE Business Leave UAE is kind to employees, will give one year paid leave to start business uae business leave news in hindi
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तौम - फोटो : Social Media

विस्तार

यूएई (United Arab of Emirates) सरकारी सेवाओं में कार्यरत अपने नागरिकों को सरकार एक सुनहरा अवसर दे रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सरकार की ओर से कहा गया है कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मी अपना बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल तक की छुट्टी ले सकते हैं। मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक यूएई सरकार की ओर से यह घोषणा गुरुवार को की गई है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से कहा गया है कि छुट्टी की अवधि के दौरान कर्मचारियों को उनकी आधी तनख्वाह मिलती रहेगी और और उनकी नौकरी भी बरकरार रहेगी। वे चाहें तो साल भर बाद वापस अपनी नौकरी में लौट सकते हैं। माना जा रहा है कि यूएई सरकार ने यह कदम खाड़ी देश के नागरिकों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि यूएई सरकार के इस फैसले की खबर यूएई नेता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तौम, यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक की मौजूदगी में हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद आई है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय के बारे में शेख मोहम्मद ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इस फैसले का उद्देश्य हमारे देश के युवाओं को हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की ओर से मिल रहे विशाल व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है। 


यूएई सरकार के कर्मियों को बिजनेस शुरू करने के लिए साल भर की जो छुट्टी मिलेगी वह सवैतनिक होगी। यह मौका सरकार में कार्यरत उन सभी कर्मियों को मिलेगा जो निजी क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करना चाहेंगे। ये छुट्टियां कर्मचारी जिनके लिए काम करते हैं उनके फेडरल अथॉरिटी के प्रमुख मंजूर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed