{"_id":"62c7c1b57806ff109e2df787","slug":"leave-to-start-business-uae-is-kind-to-employees-will-give-one-year-paid-leave-to-start-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE Business Leave: यूएई कर्मचारियों पर मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए देगा एक साल की सवैतनिक छुट्टी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
UAE Business Leave: यूएई कर्मचारियों पर मेहरबान, बिजनेस शुरू करने के लिए देगा एक साल की सवैतनिक छुट्टी
Fri, 08 Jul 2022 11:10 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:10 AM IST
सार
सरकार की ओर से कहा गया है कि छुट्टी की अवधि के दौरान कर्मचारियों को उनकी आधी तनख्वाह मिलती रहेगी और और उनकी नौकरी भी बरकरार रहेगी। वे चाहें तो साल भर बाद वापस अपनी नौकरी में लौट सकते हैं।
विज्ञापन
शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तौम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूएई (United Arab of Emirates) सरकारी सेवाओं में कार्यरत अपने नागरिकों को सरकार एक सुनहरा अवसर दे रही है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सरकार की ओर से कहा गया है कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत कर्मी अपना बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल तक की छुट्टी ले सकते हैं। मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक यूएई सरकार की ओर से यह घोषणा गुरुवार को की गई है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से कहा गया है कि छुट्टी की अवधि के दौरान कर्मचारियों को उनकी आधी तनख्वाह मिलती रहेगी और और उनकी नौकरी भी बरकरार रहेगी। वे चाहें तो साल भर बाद वापस अपनी नौकरी में लौट सकते हैं। माना जा रहा है कि यूएई सरकार ने यह कदम खाड़ी देश के नागरिकों को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से उठाया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यूएई सरकार के इस फैसले की खबर यूएई नेता शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तौम, यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक की मौजूदगी में हुई कैबिनेट की मीटिंग के बाद आई है।
विज्ञापन
यूएई सरकार की ओर से लिए गए इस निर्णय के बारे में शेख मोहम्मद ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इस फैसले का उद्देश्य हमारे देश के युवाओं को हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की ओर से मिल रहे विशाल व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यूएई सरकार के कर्मियों को बिजनेस शुरू करने के लिए साल भर की जो छुट्टी मिलेगी वह सवैतनिक होगी। यह मौका सरकार में कार्यरत उन सभी कर्मियों को मिलेगा जो निजी क्षेत्र में अपना कारोबार शुरू करना चाहेंगे। ये छुट्टियां कर्मचारी जिनके लिए काम करते हैं उनके फेडरल अथॉरिटी के प्रमुख मंजूर करेंगे।