फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Layoffs continue, Ola said to lay off 200 employees

Ola Layoff: छंटनी का सिलसिला जारी, ओला ने 200 कर्मचारियों को निकालने की बात कही

Mon, 19 Sep 2022 05:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 19 Sep 2022 05:25 PM IST
सार

Ola Layoff: ओला ने सोमवार को कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा है कि यह कंपनी के लार्जर रिस्ट्रक्चरिंग कवायद का हिस्सा है। हालांकि कंपनी में मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी अपने 500 कर्मचारियोंं को बाहर निकालने वाली है।

विज्ञापन
Layoffs continue, Ola said to lay off 200 employees
Lay Off - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राइडिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ओला में बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी हो रही है। कंपनी अपने दो हजार इंजीनियरों की टीम में से दस प्रतिशत यानी करीब 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारियों में जुट गई है। जानकारों के मुताबिक प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी की ओर नोटिस भेजा जाना शुरू किया जा चुका है। ओला ने सोमवार को कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने की खबरों पर मुहर लगाते हुए कहा है कि यह कंपनी के लार्जर रिस्ट्रक्चरिंग कवायद का हिस्सा है। हालांकि कंपनी में मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी अपने 500 कर्मचारियोंं को बाहर निकालने वाली है। कंपनी ने कहा है कि सिर्फ 200 इंजीनियरों को बाहर निकाला जा रहा है, इनमें कुछ सॉफ्टवेयर वर्टिकल से जुड़े कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों पर कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण 
बता दें कि सोमवार की सुबह से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि ओला कैब्स का संचालन करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजी अपने सॉफ्टवेयर वर्टिक्लस से लगभग 500 कर्मचारियों को निकलने जा रही है। इन्हीं खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए ओला की ओर से कहा गया है कि वर्तमान में उसके पास 2000 इंजीनियर्स हैं और अगले महीनों में वह अपनी इंजीनियरिंग टीम को बढ़ाकर 5000 करने वाली है। इसी कवायद के तहत कुछ कर्मियों की सेवा प्रभावित होगी लेकिन यह 200 से अधिक नहीं होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed