फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Tech Layoff News Today Tech Company Sacks More Than 3000 Employees Know Report

Layoffs: फेसबुक, गूगल और अमेजन के बाद अब इस कंपनी ने तीन हजार लोगों को निकाला, जानें कारण

Fri, 19 May 2023 12:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 19 May 2023 12:26 PM IST
सार

ओरेकल ने भी 3,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। सूत्र ने यह भी बताया कि ओरेकल ने जारी वेतन वृद्धि या पदोन्नति पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह भी सूचित किया है कि उन्हें पूरे साल समान शर्तों में कुछ भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
Tech Layoff News Today Tech Company Sacks More Than 3000 Employees Know Report
ओरेकल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेसबुक, गूगल, अमेजन और अन्य टेक कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। वोडाफोन और ट्विटर जैसी कंपनियों ने भी बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती की है। लेकिन, छंटनी का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है क्योंकि हर हफ्ते किसी ना किसी कंपनी से छंटनी की खबर आती रहती है। बिजनेस इनसाइडर की ओर से साझा किए गए विवरण के अनुसार, ओरेकल ने भी 3,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है।

विज्ञापन

वेतन वृद्धि और पदोन्नति पर भी रोक

सूत्र ने यह भी बताया कि ओरेकल ने जारी वेतन वृद्धि या पदोन्नति पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को यह भी सूचित किया है कि उन्हें पूरे साल समान शर्तों में कुछ भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फर्म ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह कठिन समय से गुजर रही है इसलिए लागत में कटौती के कई उपाय कर रही है। कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार सूत्रों ने दावा किया है कि विपणन, इंजीनियरिंग, लेखा, कानूनी और उत्पाद सहित कई टीमों में छंटनी की गई है। अब तक, ओरेकल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है कि उसने छंटनी की है या नहीं, लेकिन सूत्रों का दावा है कि इस मामले से अवगत कर्मचारियों ने छंटनी की बात स्वीकारी है। फिलहाल, इस बात की जानकारी नहीं है कि नौकरी के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित कर्मचारियों को कितना भुगतान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed