{"_id":"5860ef884f1c1bec14eebb0c","slug":"launch-of-reliance-jio-causes-loss-in-argin-of-telecom-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस जियो के आने से टेलीकॉम कंपनियों को हो रहा घाटा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
रिलायंस जियो के आने से टेलीकॉम कंपनियों को हो रहा घाटा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
jio
रिलायंस जियो के लांच होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के माथे पर चिंता की लकीर जरूर खिंच गई, लेकिन आम उपभोक्ताओं को काफी फायदा हुआ। गत 5 सितंबर को जियो की तरफ से 31 दिसंबर, 2016 तक उपभोक्ताओं को मुफ्त डाटा व कॉलिंग की सुविधा देने का ऐलान किया गया जिसकी सीमा बाद में न्यू ईयर ऑफर के नाम पर आगामी 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
जियो की घोषणा के बाद बाजार में खुद को प्रतिस्पर्धा में कायम रखने के लिए एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, टेलीनॉर, एयरसेल, रिलायंस कम्युनिकेशन जैसी सभी टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले सितंबर के बाद से उपभोक्ताओं के लिए कई प्रकार की सस्ती पेशकश की। इनके साथ देश की सरकारी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल ने भी अपने उपभोक्ताओं को मुफ्त कॉलिंग और मुफ्त डेटा का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों का मानना है कि जियो के लांच होने से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है जिस कारण उन्हें अपने मार्जिन में कटौती करके ग्राहकों के लिए अधिक से अधिक सस्ते ऑफर लांच करने पड़ रहे हैं। इस कारण आने वाली तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों के वित्तीय परिणाम पर प्रतिकूल असर पड़ने जा रहा है। टेलीकॉम कंपनियों के मुताबिक अगर आगामी 31 मार्च तक के बाद भी जियो का मुफ्त ऑफर जारी रहा तो उनके सामने भारी चुनौती आ जाएगी।
विज्ञापन