{"_id":"614143e4fd1069075e264b7e","slug":"lack-of-skills-is-becoming-a-barrier-for-companies-to-get-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे में दावा: कौशल की कमी बन रही नौकरी में बाधक, कंपनियों को नहीं मिल रहे कुशल कर्मचारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सर्वे में दावा: कौशल की कमी बन रही नौकरी में बाधक, कंपनियों को नहीं मिल रहे कुशल कर्मचारी
Wed, 15 Sep 2021 06:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 06:23 AM IST
सार
दुनियाभर के इन देशों में भारत उन शीर्ष बाजारों में शामिल है, जहां भर्ती गतिविधियों में सालाना आधार पर 40 फीसदी का सबसे मजबूत सुधार हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pexels
विस्तार
भर्ती गतिविधियों में मजबूत सुधार के बावजूद देश में कौशल की कमी कंपनियों के लिए नौकरी देने में बाधक बन रही है। मैनपावरग्रुप के 43 देशों के करीब 45,000 कंपनियों पर किए गए सर्वे में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
कंपनियों ने अमेरिका (48%), भारत (44%) व कनाडा (40%) में सबसे ज्यादा नौकरी देने की योजना बनाई है। लेकिन, 45,000 में 69% कंपनियों को जरूरत के मुताबिक कुशल कर्मचारी मिलने में मुश्किल आ रही है। भारत में यह समस्या सबसे ज्यादा है। यहां 89% कंपनियों को कुशल कर्मचारी नहीं मिल पा रहे हैं। रोमानिया व सिंगापुर में आंकड़ा 84% है।
विज्ञापन
अक्तूबर-दिसंबर में बंपर भर्तियों की उम्मीद
कंपनियों की भर्ती करने की धारणा 7 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। आर्थिक गतिविधियों के सुधार को देखते हुए भारतीय कंपनियां अक्तूबर से दिसंबर के बीच बंपर भर्तियां कर सकती हैं। कर्मचारियों को बनाए रखने के लिए 64% घरेलू कंपनियां वेतन बढ़ा सकती हैं। हालांकि, 20% ने वेतन कटौती की आशंका जताई है, जबकि 15% का वेतन में छेड़छाड़ का इरादा नहीं है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को बनाए रखने और उन्हें प्रशिक्षण देने पर जोर दे रही हैं।
विज्ञापन