फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Labour minister launches e-passbook facility for Employees Provident Fund Organization subscribers

EPFO: अंशधारकों के लिए ई-पासबुक की नई सुविधा शुरू, श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया लॉन्च

Wed, 29 Mar 2023 06:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 29 Mar 2023 06:09 AM IST
सार

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने जनवरी 2023 में 14.86 लाख सदस्य जोड़े हैं। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के अध्यक्ष यादव ने ईपीएफओ के 63 क्षेत्रीय कार्यालयों में क्रेच सुविधा का भी उद्घाटन किया, जहां 100 या अधिक कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
Labour minister launches e-passbook facility for Employees Provident Fund Organization subscribers
EPFO - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने अंशधारकों के लिए ई-पासबुक की नई सुविधा शुरू की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को इसे लॉन्च किया। ईपीएफओ ने बताया कि नई सुविधा के जरिये उसके अंशधारक अपने खाते के बारे में अधिक विवरण ग्राफिकल रूप में देख सकेंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने जनवरी 2023 में 14.86 लाख सदस्य जोड़े हैं। ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) के अध्यक्ष यादव ने ईपीएफओ के 63 क्षेत्रीय कार्यालयों में क्रेच सुविधा का भी उद्घाटन किया, जहां 100 या अधिक कर्मचारी हैं। सीबीटी की 233वीं बैठक में ईपीएफओ के भौतिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए पांच साल की संभावित योजना को भी स्वीकृति दी गई। बोर्ड को उच्च वेतन पर पेंशन के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन पर उठाए गए कदमों के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन


खाते में 10 लाख हैं तो मिलेगा सिर्फ 500 रुपये ज्यादा ब्याज
ईपीएफओ के ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अंशधारकों को मामूली लाभ मिलेगा। इस वृद्धि के बाद किसी अंशधारक के ईपीएफ खाते में 10 लाख जमा हैं तो 8.15 फीसदी ब्याज के हिसाब से उसे 81,500 रुपये का ब्याज मिलेगा। यह 2021-22 की तुलना में सिर्फ 500 रुपये ज्यादा है। उस दौरान 10 लाख रुपये के जमा पर ईपीएफओ 81,000 रुपये का ब्याज देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें आपके पैसे कहां लगाता है ईपीएफओ
ईपीएफओ भविष्य निधि खातों में जमा होने वाली राशि का कई जगह निवेश करता है। इस निवेश से होने वाली कमाई का एक हिस्सा वह ब्याज के रूप में अंशधारकों को देता है। ईपीएफओ अपने कुल निवेश का 85 फीसदी हिस्सा डेट में निवेश करता है। इसके तहत सरकारी प्रतिभूतियां और बॉन्ड आते हैं। इस मद में करीब 36,000 करोड़ रुपये का निवेश होता है। बाकी बचे 15 फीसदी हिस्से को ईपीएफओ शेयर बाजार में लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed