फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   KYC cost reduced from Rs 10 per customer to Rupees 5 only 8 rupees spent instead of Rs 2000

G20: केवाईसी की लागत 10 रुपये प्रति ग्राहक से घटकर 5 रुपये हुई, दो हजार की जगह सिर्फ 8 रुपये खर्च

Sat, 09 Sep 2023 05:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 09 Sep 2023 05:23 AM IST
सार

भारत के अकाउंट एग्रीगेटर (एए) ढांचे ने डाटा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। नागरिकों का अपने डाटा पर खुद नियंत्रण बढ़ा। डाटा पर काम कर रहीं कंपनियां अब केवल उन्हीं से उनके डाटा उपयोग करने की इलेक्ट्रॉनिक सहमति ले सकती हैं।

विज्ञापन
KYC cost reduced from Rs 10 per customer to Rupees 5 only 8 rupees spent instead of Rs 2000
G20 Summit 2023 - फोटो : Istock

विस्तार

जी-20 के लिए तैयार नीतिगत रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि भारत में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) ने भारत में निजी क्षेत्र के संस्थानों की कार्यकुशलता बढ़ाई और उनके खर्च कम किए। काम जटिल से आसान हुए, कारोबार करने में लगने वाला समय भी बच रहा है।

विज्ञापन

कई गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) में एसएमई को ऋण देने का कन्वर्जन रेट (उपभोक्ता हासिल करने की दर) 8 प्रतिशत सुधरी, अवमूल्यन दर में 65 प्रतिशत बचत हो रही है और फ्रॉड पकड़ने से जुड़े खर्च भी 66 प्रतिशत कम हुए। बैंकों के लिए तो और भी फायदे हैं, नए ग्राहक को अपने उत्पाद की जानकारी देने का खर्च 2,000 रुपये से घटकर सिर्फ 8.30 रुपये रह गया है। केवाईसी का न केवल अनुपालन आसान हुआ, लागत भी 10 रुपये प्रति ग्राहक से घटकर 5 रुपये रह गई। उनके लिए कम आय वर्ग के नए ग्राहकों को सेवा देना आसान हुआ है, वे इस सेवा व नए उत्पादों से मुनाफा कमा रहे हैं। 

विज्ञापन

अकाउंट एग्रीगेटर: नागरिकों को अपने निजी डाटा पर अधिकार
भारत के अकाउंट एग्रीगेटर (एए) ढांचे ने डाटा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया। नागरिकों का अपने डाटा पर खुद नियंत्रण बढ़ा। डाटा पर काम कर रहीं कंपनियां अब केवल उन्हीं से उनके डाटा उपयोग करने की इलेक्ट्रॉनिक सहमति ले सकती हैं। आरबीआई इस ढांचे के लिए नियम बनाता है। इसके तहत 11.3 करोड़ खातों द्वारा डाटा साझा करने की अनुमतियां दी गईं। अकेले जून 2023 में 29 लाख लोगों ने यह अनुमतियां दीं, यानी रोजाना औसतन 97 हजार अनुमतियां। भारत ने डाटा सशक्तिकरण और संरक्षण प्रणाली यानी डेपा के जरिये नागरिकों का अपने निजी डाटा पर नियंत्रण बढ़ाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाया गया हर रुपया विकसित देश बनने की ओर एक कदम : शाह
विश्व बैंक ने दर्ज किया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने सामान्य रास्ते से लगने जा रहे 47 साल के बजाय महज 6 साल में 80% वित्तीय समावेशन हासिल कर लिया है। यह जी20 रिपोर्ट स्वीकार करती है कि पीएम मोदी द्वारा तैयार किए मजबूत जनधन, आधार और मोबाइल के त्रिवेणी ढांचे ने करोड़ों लोगों को मजबूत किया। हमारे देश ने 3,300 करोड़ डॉलर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली से बचाए। देश द्वारा बचाया गया हर रुपया अमृत काल में पूरी तरह विकसित देश बनने के हमारे लक्ष्य की ओर एक कदम है

सरकार से जनता को भुगतान
डीपीआई की मदद से भारत ने 10 साल में सरकार से जनता (जी2पी) को भुगतान के लिए दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क बनाया। केंद्र के 53 मंत्रालय 312 योजनाओं के लाभार्थियों को 36,100 करोड़ डॉलर का भुगतान कर रही है। इससे सरकार ने 2022 में 3,300 करोड़ डॉलर बचाए, यह देश की जीडीपी का 1.14% है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed