{"_id":"6443e82ac626f4f83e0ac685","slug":"know-the-income-to-worlds-highest-paid-ceo-s-pichai-is-far-behind-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top Paid CEO: पिचाई की कमाई जान हैरान हैं! तो जान लें उनकी आमदनी है बहुत कम, ये 10 CEO कमाते हैं उनसे ज्यादा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Top Paid CEO: पिचाई की कमाई जान हैरान हैं! तो जान लें उनकी आमदनी है बहुत कम, ये 10 CEO कमाते हैं उनसे ज्यादा
Sat, 22 Apr 2023 08:45 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:45 PM IST
सार
Top Paid CEO: वैश्विक अर्थव्यवस्था में उठापटक के बावजूद सुंदर पिचाई अकेले नहीं हैं जिनकी सालाना आमदनी इतनी ज्यादा है। सच कहें तो वे सबसे कमाई करने वाले टॉप 10 सीईओ की लिस्ट में भी नहीं हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे मोटी आमदनी वाले सीईओ कौन हैं?
विज्ञापन
सू नाबी और एलन मस्क
- फोटो : Social Media
विस्तार
गूगल ने पिछले साल बड़े पैमाने पर छंटनी की है। कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की है, पर दूसरी ओर उसके सीईओ सुंदर पिचाई को इस दौरान करीब 19 अरब रुपये का भुगतान किया गया। गूगल के भारतवंशी 44 वर्षीय सीईओ सुंदर पिचाई को साल 2022 में करीब 226 मिलियन डॉलर यानी 18.54 अरब रुपये वेतन मिला है। यह रकम कंपनी के सामान्य कर्मचारी के वेतन से करीब 800 गुना अधिक हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था में उठापटक के बावजूद सुंदर पिचाई अकेले नहीं हैं जिनकी सालाना आमदनी इतनी ज्यादा है। सच कहें तो वे सबसे कमाई करने वाले टॉप 10 सीईओ की लिस्ट में भी नहीं हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे मोटी आमदनी वाले सीईओ कौन हैं?
विज्ञापन
1# एलन मस्क
सैलरी के मामले में स्पेसएक्स, टेस्ला और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनियों के सीईओ और दूनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क पहले नंबर पर हैं। बाजार में उपलब्ध आंकड़ों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे तो मस्क को सैलरी और आय के अन्य स्त्रोतों से करीब 10.077 अरब डॉलर की कमाई होती है।
विज्ञापन
2# रॉबर्ट स्कारिंज
रिवियन ऑटोमोटिव के सीईओ राबर्ट स्कॉरिंज आमदनी के मामले में पूरी दुनिया में दूसरे नंबर हैं। विभिन्न स्त्रोंतों से उनकी सालाना आमदनी 2.289 अरब डॉलर है।
3# टिम कुक
दुनिया की सबसे वैलुएबल कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले सीईओ की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। आंकड़ों के अनुसार उन्हें वर्ष 2021 में 853 मिलियन डॉलर यानी करीब 85.3 करोड़ डॉलर की आमदनी हुई। भारतीय रुपयों में यह राश करीब 6,994.6 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
4# पीटर रॉलिंसन
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीईओ की लिस्ट में चौथै नंबर पर ल्यूसिड कंपनी के पीटर रॉलिंसन का नाम है। उनकी सालाना कमाई लगभग 57.5 करोड़ डॉलर है। अगर भारतीय रुपयों में गणना करें तो यह करीब 4,715 करोड़ रुपये होगी।
5# टॉम साइबेल
सी3 एआई के सीईओ टॉम साइबेल मोटी कमाई करने वाले सीईओ की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। उनकी सालाना आमदनी करीब 343 मिलियन डॉलर है। उनकी कंपनी आर्टिफिशियल एंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करती है। दुनियाभर में एआई के बढ़ते क्रेज को देखते हुए उनकी आमदनी में भविष्य में और इजाफा होने का अनुमान है।
6# सू नाबी
कोटी कंपनी की सीईओ सू नाबी सालाना कमाई के मामले में छठे नंबर हैं। उन्हें विभिन्न स्त्रोतों से करीब 283 मिलियन डॉलर की आमदनी होती है।
7# जो बे
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी केकेआर के सीईओ जो बे की सालाना आमदनी करीब 279 मिलियन डॉलर है। वे कमाई के मामले में सातवें नंबर पर हैं।
8# टोमर वेंगार्टन
मोटी कमाई करने वाले सीईओ की लिस्ट में आठवे नंबर पर सेंटिलनल वन के सीईओ टोमर वेंगार्टन का नाम है। उनकी सालाना आमदी करीब 275 मिलियन डॉलर है।
9# एलेक्स कार्प
पालांटिर टेक्नोलॉजीज के सीईओ एलेक्स कार्प की सालाना आमदनी 264 मिलियन डॉलर के करीब है। वे सबसे अधिक कमाई करने वाले सीईओ की सूची में नौंवे नंबर पर हैं।
10# सिड सिजब्रांडिज
गिटलैब के सीईओ सिड सिजब्रांडिज मोटी कमाई करने के मामले में दसवें नंबर हैं। उनकी सालाना आमदनी करीब 263 मिलियन डॉलर है। ऐसे में यह हम यह देख सकते हैं इन जिन दस सीईओ की चर्चा की गई है उन सबकी सालाना आमदनी भारतवंशी गूगल सीईओ सुंदर पिचई से अधिक है। आप चाहें तो उपरोक्त सभी सीईओ की सालाना आमदनी की गणना (1डॉलर = 82.04 रुपये) भारतीय रुपये में कर रोमांच का अनुभव कर सकते हैं।