फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know if government able to meet revenue expectations in 3 years of GST

GST के तीन साल: क्या पूरा हो पाया कर संग्रह का लक्ष्य?

Thu, 02 Jul 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jul 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
know if government able to meet revenue expectations in 3 years of GST
वस्तु एवं सेवा कर - फोटो : iStock

एकल कर व्यवस्था के तौर पर जीएसटी को लागू हुए तीन साल हो गए हैं। लेकिन अब भी यह अपने उद्देश्यों में सफल नहीं हुआ है। भार सरकार अपेक्षित कर संग्रह नहीं होने से निराश है। 1 जुलाई 2017 को 17 तरह के टैक्स को मिलाकर जीएसटी कानून लागू करते समय सरकार ने इसे दूसरी आजादी बताया था। 

विज्ञापन


उम्मीद थी कि इससे हर महीने 1.5 लाख करोड़ का जीएसटी संग्रह होगा, लेकिन अभी तक एक लाख करोड़ के जीएसटी संग्रह में भी निरंतरता नहीं आ सकी है। साल 2018-19 में केंद्र सरकार 78 फीसदी ही जीएसटी संग्रह का लक्ष्य पूरा कर पाई। वहीं 2019-20 में 90 फीसदी लक्ष्य हासिल किया गया।
विज्ञापन


ये है सरकार का लक्ष्य
2018-19 में जीएसटी संग्रह का लक्ष्य कम करके 7,43,900 करोड़ रुपये किया गया। वहीं 2019-20 में इसे संशोदित कर 6,63,343 करोड़ रुपये किया गया। 2020-21 के लिए जीएसटी संग्रह का लक्ष्य 6,90,500 करोड़ रुपये है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि शुरुआत में सरकार ने कर संग्रह का लक्ष्य काफी ज्यादा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले उपभोक्ताओं को वैट 14.5 फीसदी, उत्पाद शुक्ल 12.5 फीसदी के साथ कुल 31 फीसदी तक टैक्स देना पड़ता था। साथ ही कई रिटर्न भी भरने पड़ते थे और कई विभागों की जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब इन सबसे तो छुटकारा मिल गया है।

जीएसटी के जरिये सरकार कर संग्रह प्रक्रिया आसान बनाना चाहती थी लेकिन इसमें पांच दरों (0.25, 5, 12, 18, 28 फीसदी) ने वस्तु/सेवा के वर्गीकरण को जटिल बना दिया। मासिक, तिमाही और सालाना जैसे रिटर्न ने प्रक्रिया और पेचीदा कर दिया।

लेकिन व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी परिषद की अब तक हुई 40 बैठकों में सैकड़ों संशोधन के बावजूद जटिलता बढ़ती जा रही है। इसके अलावा 2 फीसदी जीडीपी बढ़ने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। 2019-20 में विकास दर 11 साल में सबसे कम रही। 2017-18 में यह 7.2 फीसदी थी, जो 2018-19 में 6.8 फीसदी और बीते साल 4.2 फीसदी रह गई।

जून में 90,917 करोड़ रुपये रहा जीएसटी संग्रह
सरकार ने जून में जीएसटी से 90,917 करोड़ रुपये एकत्र किए। ये आंकड़ा मई में 62,009 करोड़ रुपये और अप्रैल में 32,294 करोड़ रुपये था। 

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'जून, 2020 में एकत्र सकल जीएसटी राजस्व 90,917 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 18,980 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 23,970 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 40,302 करोड़ रुपये (माल के आयात पर जमा किए गए 15,709 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 7,665 करोड़ रुपये हैं।' 


सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा में राहत दी है। जून 2020 के दौरान अप्रैल, मार्च और यहां तक कि फरवरी के रिटर्न भी दाखिल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed