{"_id":"5f3e34f78ebc3e718b5aacd6","slug":"know-ho-much-kccs-have-been-sanctioned-with-credit-limit-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 1,02,065 करोड़ रुपये की ऋण सीमा को दी गई स्वीकृति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
खुशखबर: 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 1,02,065 करोड़ रुपये की ऋण सीमा को दी गई स्वीकृति
Thu, 20 Aug 2020 02:01 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
किसान (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव से कृषि क्षेत्र को बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इन्हीं में से एक है किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी)। इसके जरिए किसानों को रियायती ऋण मुहैया कराने के लिए एक विशेष परिपूर्णता अभियान वर्तमान में चलाया जा रहा है। 17 अगस्त 2020 तक 1.22 करोड़ किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,02,065 करोड़ रुपये की ऋण सीमा के साथ स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
To buffer agricultural sector from shock of #COVID19, a special saturation drive is on to provide concessional credit to farmers through Kisan Credit Card (KCC). As on 17 August, 1.22 crore KCCs have been sanctioned with credit limit of Rs.1,02,065 cr: GoI (Representational Pic) pic.twitter.com/qRwWYXILxs
— ANI (@ANI) August 20, 2020विज्ञापन
ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने और कृषि क्षेत्र के विकास की गति तेज करने के लिए आर्थिक पैकेज के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और मनरेगा के तहत सभी मजदूरों को एकसमान वेतन देने की व्यवस्था तैयार करने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को मदद देने के लिए 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड को मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा था कि 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए मदद दी जाएगी। इस योजना में मछुआरे और पशुपालकों को भी शामिल किया जाएगा। इन्हें कुल दो लाख करोड़ रुपये की मदद मिलेगी।