डॉ. भीमराव आंबेडकर की याद में लांच हुई थी भीम ऐप, ये है इसकी खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी के बाद से ही भारत सरकार कैशलेस अभियान को बढ़ावा देती आई है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भीम ऐप' भी लांच की थी। आज 14 अप्रैल को पूरा भारत डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती मना रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच की थी भीम ऐप
भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की याद में लांच की गई भीम ऐप के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने भारतीय अर्थशास्त्र की रूपरेखा तैयार की थी, इसलिए इस ऐप का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। तकनीकी तौर पर भी इसे परिभाषित किया गया है और BHIM को 'भारत इंटरफेस फॉर मनी' कहा गया है।
भीम ऐप से मिलती है ये सुविधाएं
बता दें कि भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) एक ऐसा ऐप है जो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोग से आपको आसानी से लेनदेन करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। ऐप के जरिए आप आसानी से एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में भुगतान कर सकते हैं और राशि प्राप्त कर सकते हैं।
टॉप ऐप्स में भीम ऐप ने बनाई जगह
भीम ऐप की खास बात ये है कि ये ऐप बाजार में पहले से मौजूद अन्य ऐप से कई मायनों में अलग है। एंड्रॉयड मार्केट में इसे जबरदस्त सफलता मिली है। गूगल के प्ले स्टोर ने भीम ऐप को 4.1 रेटिंग दी है। इस रेटिंग के साथ यह ऐप टॉप ऐप्स में अपनी जगह बनाए हुए है। आखिर क्यों भीम ऐप दूसरे तमाम ऐप्स से अलग और खास है, ये रहीं 10 विशेषताएं। आपने अगर अब तक इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड नहीं किया है तो इसके बारे में ये खास बातें जानकर जरूर डाउनलोड करेंगे।
2. इस ऐप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट की बाध्यता अनिवार्य नहीं है। साधारण फोन से भी इसे ऑपरेट किया जा सकता है।
3. भीम ऐप के साथ बैंक खाते को लिंक करके खरीददारी या किसी तरह का लेन-देन कर सकते हैं। इससे सीधे अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
4. गूगल प्ले स्टोर पर ऐप के बारे में अब तक 85,000 से भी ज्यादा रिव्यूज आ चुके, अमूमन दूसरे ऐप्स पर 50-100 रिव्यूज देखे जाते हैं।
5. ऐप आपके फोन नंबर के जरिए आपके बैंक खाते को लिंक करता है, अगर आप दूसरा कोई बैंक खाता इससे लिंक करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं। एक बार में एक ही खाता इस ऐप से लिंक किया जा सकता है।
6. खरीददारी करते वक्त ऐप से भुगतान करने के लिए बस दुकानदार के मोबाइल नंबर की जरूरत होती है।
7. ऐप में स्कैन और क्यू आर कोड के जरिए भी भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है।
8. मोबाइल फोन में इसे डाउनलोड करने के बाद *99# टाइप करने के बाद इसका मेन्यू खुल जाता है, जिससे आपको सभी प्रकार की जानकारियां मिल जाती हैं।
9. इस ऐप को शुरू करने के लिए OTP यानी वन टाइम पासवर्ड की जरूरत होती है।
10. इसके जरिए एकबार में 10 हजार रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है और एक दिन में 20 हजार रुपये के भुगतान की सीमा तय की गई है। इससे ज्यादा रकम का भुगतान करने के लिए आपको अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड या ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान रहे कि भीम ऐप का इस्तेमाल करते वक्त फोन को रीबूट या स्विच ऑफ न करें।