फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know about salary retirement benefits and all perks of America President

कितना मिलता है अमेरिकी राष्ट्रपति को वेतन? जानिए रिटायरमेंट लाभ व अन्य सभी सुविधाओं के बारे में

Thu, 05 Nov 2020 04:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 05 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
know about salary retirement benefits and all perks of America President
अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : pixabay

अमेरिका का राष्ट्रपति होना न केवल प्रतिष्ठा की बात है, लेकिन इसके साथ कई लाभ और भत्ते भी मिलते हैं। राष्ट्रपति को हर साल न केवल 4,00,000 डॉलर (2,94,19,440 रुपये) बतौर वेतन मिलता है, बल्कि उसके साथ एक घर, व्यक्तिगत विमान और हेलिकॉप्टर की भी सुविधा मिलती है। अमेरिकी राष्ट्रपति को वेतन के अलावा 17 तरह के अलग-अलग भत्ते भी दिए जाते हैं। आइए अमेरिकी राष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस
साल 1800 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास में कई परिवर्तन आए हैं। छह मंजिला, 55,000 वर्ग फुट की इमारत में 132 कमरे, 35 बाथरूम और 28 फायरप्लेस शामिल हैं। इसमें एक टेनिस कोर्ट, एक बोलिंग एली, एक फैमिली मूवी थिएटर, एक जॉगिंग ट्रैक और एक स्विमिंग पूल भी है। व्हाइट हाउस में पांच शेफ, सोशल सचिव, एक मुख्य कैलिग्राफर, फूलवाला, वैलेट और बटलर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


ब्लेयर हाउस
अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए आधिकारिक राज्य अतिथि गृह व्हाइट हाउस से 70,000 वर्ग फुट बड़ा है। इसमें 119 कमरे हैं, जिसमें मेहमानों और कर्मचारियों के लिए 20 से अधिक बेडरूम शामिल हैं। इसमें 35 बाथरूम, चार डाइनिंग रूम, एक जिम, एक फूल की दुकान और एक हेयर सैलून भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप डेविड
1935 में स्थापित, यह राष्ट्रपति पर्वत 128 एकड़ की संपत्ति है, जो मैरीलैंड के पहाड़ों में है। फ्रैंकलिन रूजवेल्ट के बाद से हर राष्ट्रपति ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया है।

एयर फोर्स वन
यह अमेरिकी राष्ट्रपति के परिवहन के लिए बनाया गया है। एयरक्राफ्ट में इलेक्ट्रॉमैग्नेटिक पल्स के खिलाफ सुरक्षा के लिए ऑनबोर्ड इलेक्ट्रॉनिक्स हैं। इसके अलावा यह उन्नत सुरक्षित संचार उपकरणों से लैस है जो इसे हमले की स्थिति में मोबाइल कमांड सेंटर के रूप में कार्य करने की अनुमति देता है। प्लेन में उड़ान के दौरान भी ईंधन भरा जा सकता है।

मैरीन वन
राष्ट्रपति का आधिकारिक चॉपर पांच समान हेलिकॉप्टर्स के साथ उड़ता है। यह रेस्क्यू मिशन ऑपरेट कर सकता है और इंजन फेल होने पर भी 150 मील प्रति घंटे की रफ्तार से क्रूज संचालित कर सकता है। यह एंटी मिसाइल सिस्टम और बैलिस्टिक कवच से लैस है।

द बीस्ट
राष्ट्रपति की राज्य कार 'limousine' को दुनिया में सबसे सुरक्षित कार माना जाता है। न केवल इसके दरवाजे आर्मर्ड-प्लेटेड हैं, बल्कि केमिकल हमले की स्थिति में सुरक्षा के लिए यह बंद होने पर 100 फीसदी सील भी बनाते हैं। खिड़कियों में पांच लेयर वाले ग्लास और पॉलीकार्बोनेट हैं। कार में ऑक्सीजन की आपूर्ति, फायर फाइटिंग सिस्टम और ब्लड बैंक भी है।

गुप्त सेवा
अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार को चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा मिलती है। वे देश की सबसे पुरानी संघीय जांच एजेंसियों में से एक, सीक्रेट सर्विस द्वारा संरक्षित हैं।

वेतन
अमेरिकी राष्ट्रपति को 4,00,000 डॉलर (2,94,19,440 रुपये) का कर योग्य वेतन मिलता है। इसके अलावा, उन्हें 19,000 डॉलर का मनोरंजन भत्ता, 50,000 डॉलर का वार्षिक व्यय भत्ता और 100,000 डॉलर के गैर-कर योग्य यात्रा भत्ता भी मिलता है।

सेवानिवृत्ति लाभ
अमेरिकी राष्ट्रपति को पेंशन भी मिलती है। एक सेवानिवृत्त राष्ट्रपति की वार्षिक पेंशन 2,00,000 डॉलर है। इसके अलावा, एक पूर्व राष्ट्रपति की विधवा को 1,00,000 डॉलर का वार्षिक भत्ता भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed