फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   know about Gautam Thapar Indian businessman arrected by ED

बुरे फंसे गौतम थापर: कौन हैं भारतीय उद्योगपति? कई कंपनियों में संभाली जिम्मेदारी, अब धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

Wed, 04 Aug 2021 12:58 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 04 Aug 2021 12:58 PM IST
सार

सात दिसंबर 1960 को जन्में गौतम थापर कई कंपनियों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब ईडी ने धोखाधड़ी के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
know about Gautam Thapar Indian businessman arrected by ED
गौतम थापर - फोटो : Youtube: Thapar Institute of Engineering & Technology

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक में 466.51 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में अवंता ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर गौतम थापर को गिरफ्तार कर लिया है। यस बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी सहित कई एजेंसियों द्वारा उद्योगपति की जांच की जा रही है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत थापर की गिरफ्तारी हुई। आइए जानते हैं कौन हैं गौतम थापर-

विज्ञापन


कौन हैं गौतम थापर?
सात दिसंबर 1960 को जन्में गौतम थापर केमिकल इंजीनियर रहे हैं। गौतम थापर ने दून स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने अमेरिका स्थित प्रैट इंस्टीट्यूट से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल ली। लेकिन अमेरिका में उन्हें कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल पाई। ऐसे में अमेरिकी वीजा एक्सपायर होने से पहले ही वे भारत लौट आए थे। 2008 में उन्हें मैन्युफैक्चरिंग के लिए 'अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर' अवार्ड मिला था।
विज्ञापन


कई कंपनियों में संभाल चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी 
थापर के पास BILT के रासायनिक प्रभाग को बदलने की जिम्मेदारी थी, जो प्रबंधन-श्रम संघर्षों और पानी और बिजली की कमी के कारण नुकसान झेल रहा था। गौतम ने कंपनी की विस्तार योजनाओं को रद्द करके, कुछ संपत्तियों को बेचकर और श्रमिकों की चिंताओं को हल करने की कोशिश करके, एक ही साल के भीतर मुनाफा दिखाया था। वे कई कंपनियों में बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। साल 2004 में उन्होंने बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनी क्रॉम्पटन ग्रिव्स के चेयरमैन का पद संभाला था। इसके दो साल बाद यानी 2006 में गौतम थापर ने सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन समूह के चेयरमैन का पद संभाला। यह भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण से संबंधित उत्पादों के डिजाइन, निर्माण और विपणन का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर कई मामले दर्ज
29 अगस्त 2019 को उन्हें सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन ने चेयरमैन के पद से हटा दिया गया था। कंपनी में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का पता चलने के बाद थापर पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया था। थापर के खिलाफ कथित बैंक घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने कई मामले दर्ज किए हैं। 


क्या हैं आरोप
मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली और मुंबई में कई स्थानों पर तलाशी के बाद थापर को गिरफ्तार किया गया है। ईडी थापर की कंपनी अवंता रियल्टी, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी के बीच कथित लेन-देन की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed