फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Keystone Realtors' IPO will open today, know important things related to it

Keystone Realtors IPO: कीस्टोन रियलटर्स का आईपीओ आज खुलेगा, जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Mon, 14 Nov 2022 10:12 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 14 Nov 2022 10:12 AM IST
सार

Keystone Realtors IPO Opens Today: कीस्टोन रियल्टर्स पहले ही एंकर निवेशकों से 190 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। 'रुस्तमजी' ब्रांड के तहत संपत्तियों की बिक्री करने वाली कीस्टोन रियल्टर्स लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक बोमन रुस्तम ईरानी ने कहा, ''मैं आईपीओ को लेकर सकारात्मक हूं, जनता हमारी उपलब्धियों को समझेगी और लंबे समय तक हम शानदार रिटर्न देंगे।''

विज्ञापन
Keystone Realtors' IPO will open today, know important things related to it
IPO 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

मुंबई की रियल एस्टेट कंपनी कीस्टोन रियलटर्स (Keystone Realtors Ltd) का आईपीओ (Initial Public Offering) सोमवार को खुलेगा। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिये 635 करोड़ रुपए जुटाने की है। आईपीओ के तहत 560 करोड़ रुपए के नये शेयर जारी किये जायेंगे और इसके प्रमोटर 75 करोड़ रुपए तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे। आईपीओ के लिये प्राइस बैंड 514-541 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। इसका सब्सक्रिप्शन 14 नवंबर को खुलेगा और 16 नवंबर को बंद होगा।

विज्ञापन


बता दें कि कीस्टोन रियल्टर्स पहले ही एंकर निवेशकों से 190 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। 'रुस्तमजी' ब्रांड के तहत संपत्तियों की बिक्री करने वाली कीस्टोन रियल्टर्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बोमन रुस्तम ईरानी ने कहा, ''मैं आईपीओ को लेकर सकारात्मक हूं, जनता हमारी उपलब्धियों को समझेगी और लंबे समय तक हम शानदार रिटर्न देंगे।'' वर्ष 1995 में स्थापित कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स के पास मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में 32 पूर्ण परियोजनाएं, 12 निर्माणाधीन परियोजनाएं और 19 आगामी परियोजनाएं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed