फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala CM urges banks to write off loans of landslide victims, survivors of Wayanad

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री ने बैंकों से की अपील, कहा- वायनाड के भूस्खलन पीड़ितों और बचे लोगों के ऋण माफ करें

Mon, 19 Aug 2024 01:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 19 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

Kerala: 30 जुलाई को वायनाड के मुंडक्कई और चूरालामाला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे दोनों क्षेत्र लगभग तबाह हो गए और 200 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

विज्ञापन
Kerala CM urges banks to write off loans of landslide victims, survivors of Wayanad
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को विभिन्न बैंकों से केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों और बचे हुए लोगों की ओर लिए गए ऋण माफ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऋण माफ करने से बैंकों पर कोई असहनीय बोझ नहीं पड़ेगा और इसलिए इसे पूरी तरह से माफ कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


यहां राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक को संबोधित करते हुए, सीएम ने कहा कि ब्याज राशि में छूट या मासिक किस्तों को जमा करने के लिए समय का विस्तार भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में बिल्कुल भी राहत भरा समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऋण लिया था उनमें से कई मर चुके हैं और आपदा के बाद उनकी जमीन अनुपयोगी हो गई है। विजयन ने कहा, "हम केवल यही कर सकते हैं कि इन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की ओर से लिए गए पूरे ऋण को माफ कर दें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूस्खलन पीड़ितों से मासिक किस्तें लेने के बैंकों के कदम पर सरकार की कड़ी नाराजगी जताई और एसएलबीसी से इस संबंध में अनुकूल निर्णय लेने का आग्रह किया। विजयन की यह प्रतिक्रिया केरल ग्रामीण बैंक के खिलाफ तीव्र विरोध के बीच आई है, जिसने कथित तौर पर वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों में से एक के खाते से मासिक किस्त के रूप के 15,000 रुपये काटे हैं।


विभिन्न राजनीतिक दलों ने सोमवार को कलपेट्टा में बैंक की शाखा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 30 जुलाई को वायनाड के मुंडक्कई और चूरालामाला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे दोनों क्षेत्र लगभग तबाह हो गए और 200 से अधिक लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed