फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kent RO System Chairman dr Mahesh Gupta At Amar Ujala Samwad Haryana 2025

Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद के मंच पर होंगे केंट आरओ के डॉ. महेश गुप्ता, जानिए उनके बारे में

Mon, 15 Dec 2025 05:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 Dec 2025 05:39 PM IST
सार

अमर उजाला संवाद: 17 दिसंबर को गुरुग्राम में केंट आरओ के चेयरमैन डॉ. महेश गुप्ता बताएंगे फ्यूचर रेडी इंडस्ट्री का मंत्र। जानें एक गैराज से शुरू होकर 'प्योर वॉटर मैन ऑफ इंडिया' बनने की उनकी प्रेरणादायक कहानी।

विज्ञापन
Kent RO System Chairman dr Mahesh Gupta At Amar Ujala Samwad Haryana 2025
डॉ. महेश गुप्ता - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में 17 दिसंबर को होने वाले 'अमर उजाला संवाद' के मंच पर उद्योग जगत की एक ऐसी शख्सियत मौजूद रहेंगे, जिन्होंने भारत में पीने के पानी की परिभाषा बदल दी। हम बात कर रहे हैं केंट आरओ सिस्टम्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. महेश गुप्ता की, जिन्हें देश 'प्योर वॉटर मैन ऑफ इंडिया' के नाम से जानता है। इस बार संवाद की थीम 'हरियाणा-स्वर्णिम शताब्दी की ओर' है, जहां डॉ. गुप्ता 'फ्यूचर रेडी इंडस्ट्री' विषय पर अपने विचार रखेंगे। आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में जिसने एक गैराज से शुरुआत कर आज दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन


डॉ. महेश गुप्ता की सफलता की कहानी किसी बोर्डरूम में नहीं, बल्कि एक पिता की चिंता से शुरू हुई। 1998 में, जब उनका बेटा पीलिया (Jaundice) से ग्रस्त हो गया, तो डॉ. गुप्ता को गहरा झटका लगा। उन्होंने महसूस किया कि बाजार में उपलब्ध वाटर प्यूरीफायर पानी से पूरी तरह बैक्टीरिया और अशुद्धियां निकालने में सक्षम नहीं थे।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईपी देहरादून से पेट्रोलियम कंजर्वेशन में मास्टर्स कर चुके डॉ. गुप्ता ने तब खुद कमान संभालने की ठानी। उन्होंने विदेशों से मेंब्रेन और पंप मंगवाए और अपने घर में ही कई प्रयोगों के बाद एक ऐसा आरओ सिस्टम तैयार किया जो न केवल पानी को शुद्ध करता था, बल्कि उसमें जरूरी मिनरल्स भी बचाए रखता था। यही आविष्कार आगे चलकर 'केंट आरओ' की नींव बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद में क्या होगा खास?

17 दिसंबर को होटल क्राउन प्लाजा, गुरुग्राम में होने वाले 'अमर उजाला संवाद' में डॉ. महेश गुप्ता का सत्र बेहद खास होने वाला है। वे बताएंगे कि कैसे भारतीय इंडस्ट्री भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकती है। एक तकनीक-प्रेमी उद्यमी के रूप में, वे ऑटोमेशन, एआई (AI) और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे विषयों पर युवाओं और उद्यमियों को नई दिशा देंगे। डॉ. महेश गुप्ता का जीवन यह साबित करता है कि अगर इरादे पक्के हों और सोच में समाज की भलाई हो, तो एक छोटी सी शुरुआत भी एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed