फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   keep these things in mind before applying for passport

पासपोर्ट का आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, लग सकता है पांच हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 04 Jul 2019 04:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 04 Jul 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
keep these things in mind before applying for passport

नौ जुलाई को लगने वाली तीन दिवसीय पासपोर्ट अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक में एक खुलासा हुआ है। बता दें कि अगर आप एक कॉलोनी में ही अपना मकान बदलते हैं, तो भी आपको पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय नए मकान का ही पता देना होगा। 

विज्ञापन

देनी पड़ सकती है पांच हजार रुपये तक की पेनाल्टी 

अगर आपने ऐसा नहीं किया, तो पुलिस वेरिफिकेशन के कारण पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया में दिक्कतें आ सकती है। इतना ही नहीं, इस छोटी सी गलती के लिए आपको पांच हजार रुपये तक की पेनाल्टी भी देनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन

1028 है पासपोर्ट की होल्ड फाइलों की संख्या

यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि लोगों द्वारा की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियों की वजह से उनके पासपोर्ट होल्ड हो जाते हैं। इतना ही नहीं, पासपोर्ट कार्यालयों में पेंडेंसी भी बढ़ जाती है। मौजूदा समय में पासपोर्ट की होल्ड फाइलों की संख्या 1028 पर पहुंच गई है। 1028 में से सबसे ज्यादा प्रकरण पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पते को लेकर होती हैं सबसे ज्यादा गलतियां

इस संदर्भ में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने बताया कि, 'होल्ड फाइलों में सबसे ज्यादा गलतियां पते को लेकर हैं। लोग मकान बदल लेते हैं और पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय दस्तावेजों में दिए गया पता लिख देते हैं। जब पुलिस वेरिफिकेशन होता है तो गलती पकड़ में आ जाती है। ऐसी स्थिति में आवेदकों को न केवल पेनाल्टी देना पड़ती है, बल्कि फाइल क्लोज कराके नए सिरे से पासपोर्ट के लिए आवेदन करना पड़ता है।

कोर्ट केस लंबित होने पर इस बात का रखें ध्यान

पासपोर्ट अप्लीई करते समय आपको एक और बात का ध्यान रखना चाहिए। अगर आपका कोई कोर्ट केस लंबित पड़ा है और आपने एनओसी नहीं ली है,  तो आप पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट न लें। एनओसी लेने के बाद ही आपको अपॉइंटमेंट लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed