{"_id":"643359843d55e6532001daa3","slug":"keep-investing-slowly-in-the-stock-market-stability-seen-in-major-factors-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार में धीरे-धीरे करते रहें निवेश, प्रमुख कारकों में दिख रही स्थिरता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Stock Market: शेयर बाजार में धीरे-धीरे करते रहें निवेश, प्रमुख कारकों में दिख रही स्थिरता
Mon, 10 Apr 2023 06:04 AM IST
देव कश्यप
अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:04 AM IST
सार
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान अच्छी खासी तेजी रही। इस दौरान कई सारे शेयरों के मूल्य में सुधार भी देखने को मिला। बाजार में लंबी समय अवधि में बेहतर रिटर्न का रिकॉर्ड रहा है। बाजार में गिरावट के इस दौर में धीरे-धीरे निवेश की रणनीति बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
विज्ञापन
शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में जब भी भारी गिरावट का दौर शुरू होता है तो उसमें सुधार भी होता है। सुधार की यह प्रक्रिया लंबी अवधि में आपको अच्छा रिटर्न दिला सकती है। सेंसेक्स पिछले सप्ताह 2,100 अंकों से ज्यादा उछलकर 60,000 के करीब बंद होने में सफल रहा। इस दौरान बाजार पूंजीकरण भी 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ा।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि 57,000 तक पहुंचे सेंसेक्स में अब सुधार दिख रहा है। आने वाले समय में यह फिर से अपने पुराने रिकॉ़र्ड तक पहुंच सकता है, खासकर इस साल के अंत तक। ऐसे में निवेशकों को धीरे-धीरे लंबी अवधि के लिए निवेश बढ़ाना चाहिए।
प्रमुख कारकों में दिख रही है स्थिरता
दुनियाभर में उच्च महंगाई को थामने के लिए केंद्रीय बैंकों की ब्याज दरें बढ़ाने की रफ्तार कम हो रही है या फिर थम गई है। आरबीआई ने भी पिछले सप्ताह अपनी मौद्रिक नीति की रफ्तार को रोक दिया है। पिछले साल मई से लेकर फरवरी, 2023 तक 2.50 फीसदी की वृद्धि करने के बाद इस बार रेपो दर नहीं बढ़ाने का फैसला यह बता रहा है कि आगे भी दरों में कोई बहुत ज्यादा वृद्धि का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
तिमाही नतीजे पर नजर
इस सप्ताह से आने वाले कंपनियों के तिमाही नतीजे पर भी बाजार की नजर रहेगी। बाजार की चाल विशेष शेयरों पर ही निर्भर होगी। जैसे-जैसे कंपनियों के परिणाम आएंगे, उनके मूल्यों पर इसका असर दिखेगा।
ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का दिख रहा असर
केंद्रीय बैंकों की दरें नहीं बढ़ाने का असर अब शेयर बाजारों में दिख रहा है। पिछले सप्ताह भारत सहित दुनियाभर के बाजारों में तेजी रही। साथ ही, देश में 2023-24 के बजट में हुए बदलाव भी लागू हो चुके हैं।
निवेशकों के लिए नई खरीदारी का भी अवसर
निफ्टी में 16,800 के स्तर से सुधार दिखा है। यह 200 दिनों के मूविंग औसत के ऊपर बंद हुआ है। आगे 17,800 के पार हो सकता है। निवेशकों को इस समय बाजार में बने रहने के साथ नई खरीदारी भी करने का अवसर है। हालांकि, अध्ययन के बाद ही निवेश करना चाहिए। -संतोष मीणा रिसर्च प्रमुख, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट

- भारी शेयरों में ऐसी उम्मीद है कि इनमें ज्यादा और जल्द सुधार दिखेगा। ऐसे में निवेशकों को इस तरह के शेयरों में निवेश मुनाफा दे सकता है।
- इस सप्ताह भारत के साथ अमेरिका में भी महंगाई के आंकड़े जारी होने हैं। इसका असर बाजार पर दिखेगा।
ब्याज दरें नहीं बढ़ाने का दिख रहा असर
केंद्रीय बैंकों की दरें नहीं बढ़ाने का असर अब शेयर बाजारों में दिख रहा है। पिछले सप्ताह भारत सहित दुनियाभर के बाजारों में तेजी रही। साथ ही, देश में 2023-24 के बजट में हुए बदलाव भी लागू हो चुके हैं।
- आगे कोई ऐसे कारक नहीं हैं, जिसका बाजार पर बुरा असर दिखे। हालिया गिरावट में जो शेयर 50 से 70% तक गिरे थे, उनमें भी सुधार दिख रहा है।
- ऐसे में इन शेयरों में आगे चलकर अच्छा सुधार दिख सकता है। अगर ये शेयर अपने स्तर तक पहुंचते हैं तो भी इसमें निवेशकों को बेहतर रिटर्न मिल सकता है।