{"_id":"6432f240860e657eda0dc465","slug":"k-taka-tired-of-40-commission-wants-100-commitment-shashi-tharoor-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shashi Tharoor: 40% कमीशन से कर्नाटक के लोग थके, थरूर बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो लोग 100% कमिटमेंट चाहते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shashi Tharoor: 40% कमीशन से कर्नाटक के लोग थके, थरूर बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो लोग 100% कमिटमेंट चाहते
Sun, 09 Apr 2023 10:44 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:44 PM IST
सार
Shashi Tharoor: कांग्रेस बेंगलुरु और पूरे कर्नाटक राज्य में राज्य-स्तरीय और शहरी स्तर के शासन में "गंभीर कमियों" से निपटने के लिए तैयार है। तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस राज्य के लोग 40 प्रतिशत कमीशन से थक चुके हैं। वे जो चाहते हैं वह 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने रविवार को कहा कि कर्नाटक के लोग 40 प्रतिशत कमीशन के कल्चर से थक चुके हैं और चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर कांग्रेस पार्टी 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता (कमिटमेंट)' के साथ काम करे।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बेंगलुरु और पूरे कर्नाटक राज्य में राज्य-स्तरीय और शहरी स्तर के शासन में "गंभीर कमियों" से निपटने के लिए तैयार है। तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस राज्य के लोग 40 प्रतिशत कमीशन से थक चुके हैं। वे जो चाहते हैं वह 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता है। थरूर ने कहा यही 100 प्रतिशत प्रतिबद्धता हम कर्नाटक में सरकार बनने के बाद के लोगों की भलाई के लिए देंगे।
विज्ञापन
चुनावी राज्य कर्नाटक में, जहां विधानसभा चुनाव सिर्फ एक महीने दूर है, कांग्रेस भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर ठेकेदारों, गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों और यहां तक कि कुछ धार्मिक संस्थानों से सरकार से प्राप्त अनुदान पर 40 प्रतिशत कमीशन एकत्र करने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों की आवश्यक जरूरतें थीं जिन्हें पूरा नहीं किया गया था और कांग्रेस पार्टी उन जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले ही कई "बहुत विशिष्ट नीतियों" के साथ सामने आई थी।